लाइफ स्टाइल

Skincare Ubtan: अपनी त्वचा को चमकदार और सुरक्षित रखें, घर पर बनाएं उबटन

Sarita
22 Feb 2025 12:07 PM IST
Skincare Ubtan:  अपनी त्वचा को चमकदार और सुरक्षित रखें, घर पर बनाएं उबटन
x
Skincare Ubtan: हम आपको बताएंगे होली के लिए स्पेशल उबटन बनाने और लगाने का तरीका, जिससे आपकी त्वचा होली से पहले और बाद में भी हेल्दी और चमकदार बनी रहे|
Skincare Ubtan: होली से पहले उबटन लगाना क्यों जरूरी है?
होली खेलने से पहले उबटन लगाने से आपकी त्वचा पर एक नैचुरल प्रोटेक्टिव लेयर बनती है, जिससे कैमिकल वाले रंग स्किन में अंदर तक नहीं जाते. साथ ही, यह त्वचा को हाइड्रेटेड और सॉफ्ट भी रखता है|
उबटन बनाने की विधि-
सामग्री:
- 2 बड़े चम्मच बेसन
- 1 बड़ा चम्मच हल्दी
- 1 बड़ा चम्मच दही
- 1 बड़ा चम्मच नारियल तेल
- 1 छोटा चम्मच गुलाब जल
1. इन सभी सामग्रियों को मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें.
2. इसे पूरे चेहरे और हाथ-पैरों पर लगाएं.
3. 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर हल्के हाथों से स्क्रब करते हुए धो लें.
लगाने के फायदे -
उबटन स्किन पर नैचुरल प्रोटेक्शन लेयर बनाता है, जिससे होली के रंगों का साइड इफेक्ट्स हमारे चेहरे पर नहीं होता. इससे हमारी स्किन हानिकारक कैमिकल्स से बची रहती है. यह स्किन को मॉइश्चराइज करता है, जिससे चेहरे पर रंग जल्दी नहीं चिपकते. उबटन में शामिल दही और नारियल तेल त्वचा को सॉफ्ट बनाते हैं|
Next Story