लाइफ स्टाइल

Skincare Tips: शहद से तैयार करें फेस मास्क, पाएं प्राकृतिक निखार

Sarita
21 Sept 2025 12:50 PM IST
Skincare Tips: शहद से तैयार करें फेस मास्क, पाएं प्राकृतिक निखार
x
Skincare Tips: हम सभी चाहते हैं कि हमारी त्वचा हमेशा हेल्दी, नरम और चमकदार बनी रहे. सुंदर स्किन पाने के लिए लोग कई चीजों का इस्तेमाल करते हैं. सही स्किन केयर अपनाने से न केवल त्वचा की प्राकृतिक सुंदरता बनी रहती है बल्कि एजिंग के लक्षण भी धीमे पड़ते हैं. रोजाना की जिंदगी में प्रदूषण, धूप, तनाव और गलत खान-पान के कारण हमारी त्वचा को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है. इन सब कारणों से स्किन की ग्लो कम हो जाती है. ब्यूटीफुल स्किन के लिए आप हनी यानी शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं. आप हनी के साथ फेस पैक को तैयार कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं इन फेस पैक के बारे में और इस्तेमाल करने का तरीका|
शहद और बेसन का इस्तेमाल :
स्किन के ग्लो को बढ़ाने के लिए आप शहद और बेसन से फेस पैक को तैयार करें. इसे बनाने के लिए आप एक चम्मच बेसन में शहद को मिक्स करें. इसमें आप गुलाब जल को मिक्स करें. इसे आप चेहरे पर लगाएं और आप 15 मिनट तक रहने दें. इसके बाद आप इसे अच्छे से धोकर साफ कर लें. ये स्किन को चमकदार बनाता है और दाग-धब्बों को कम करता है|
शहद और दही का इस्तेमाल :
सॉफ्ट और ग्लोइंग स्किन पाने के लिए आप दही और शहद का इस्तेमाल आप कर सकते हैं. आप शहद और दही को मिक्स कर के पेस्ट तैयार करें. इसे आप फेस पर लगाएं. इसे आप 15 मिनट तक रखें. फिर आप इसे धो लें. ये फेस पैक त्वचा को नमी देता है और स्किन को साफ करने में मदद करता है|
आप ओट्स पाउडर में शहद को मिलाकर और दूध मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें. इसे त्वचा पर लगाएं और 15 मिनट के लिए रहने दें. इसके बाद आप इसे अच्छे से धोकर साफ कर लें|
Next Story