लाइफ स्टाइल

Skincare Tips: बारिश का मौसम भी नहीं छीन पाएगा चेहरे की खूबसूरती, ऐसे रखें अपनी त्वचा का ख्याल

Sarita
23 July 2025 1:00 PM IST
Skincare Tips: बारिश का मौसम भी नहीं छीन पाएगा चेहरे की खूबसूरती, ऐसे रखें अपनी त्वचा का ख्याल
x
Skincare Tips: बारिश या मानसून का मौसम अपने साथ कई तरह की खुशियाँ लेकर आता है जैसे ठंडी फुहारें, हरा-भरा वातावरण और ताज़ी हवा। लेकिन यह मौसम हमारी त्वचा के लिए कुछ परेशानियाँ भी लेकर आता है। इस मौसम में हवा में नमी ज़्यादा होती है, जिससे त्वचा तैलीय, चिपचिपी और बैक्टीरिया के संक्रमण के प्रति ज़्यादा संवेदनशील हो जाती है। अगर समय पर सही देखभाल न की जाए, तो मुंहासे, रैशेज़ और त्वचा में संक्रमण जैसी समस्याएं आम हैं। आज हम आपको कुछ आसान और असरदार टिप्स बता रहे हैं, जिनकी मदद से आप मानसून में भी अपनी त्वचा को स्वस्थ, तरोताज़ा और चमकदार बनाए रख सकते हैं।
चेहरे को दिन में दो बार क्लीन करें
मानसून के समय पसीना और मॉइस्चर स्किन पर गंदगी को जमा कर देती है. इसलिए दिन में कम से कम दो बार माइल्ड फेस वॉश से चेहरा धोना चाहिए. इससे स्किन की ऑयल बैलेंसिंग बनी रहती है और पिंपल्स की समस्या नहीं होती.
स्किन को एक्सफोलिएट करें
हफ्ते में कम से कम दो बार स्क्रबिंग जरूर करें. इससे डेड स्किन सेल्स हट जाते हैं और स्किन अंदर से साफ हो जाती है. मानसून में हल्का और नैचुरल स्क्रब का इस्तेमाल करें ताकि स्किन पर कोई नुकसान न हो.
सही मॉइस्चराइजर का करें सही चुनाव
मानसून में स्किन ऑयली हो जाती है लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि मॉइस्चराइजर की जरूरत नहीं। आपको ऐसा मॉइस्चराइजर चुनना चाहिए जो ऑयल-फ्री और नॉन-कॉमेडोजेनिक हो. इनके इस्तेमाल से पोर्स बंद नहीं होते हैं और स्किन भी हाइड्रेटेड बनी रहती है.
सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना न भूलें
अक्सर लोग मानसून में सूरज न दिखाई देने पर सनस्क्रीन लगाना छोड़ देते हैं, जो कि बिल्कुल गलत है. सूरज की यूवी किरणें बादलों से भी स्किन तक पहुंच सकती हैं. इसलिए एसपीएफ 30 या उससे ज्यादा वाले सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें.
मेकअप हो लाइट और वॉटरप्रूफ
मानसून में हैवी मेकअप पसीने और नमी की वजह से जल्दी फैल सकता है. ऐसे में लाइट और वॉटरप्रूफ मेकअप का इस्तेमाल करें ताकि स्किन को सांस लेने का मौका मिल सके और पिंपल्स न निकलें.
भरपूर पानी पिएं और हेल्दी डायट लें
त्वचा को अंदर से हेल्दी बनाए रखने के लिए पर्याप्त पानी पीना जरूरी है. इसके साथ ही ताजे फल, सब्जियां और सलाद को अपने डायट में शामिल करें जिससे स्किन नैचुरल तरीके से ग्लो करे.
बारिश में भीगने के बाद गीले कपड़े पहने रहना स्किन इंफेक्शन का कारण बन सकता है. हमेशा सूखे और साफ कपड़े पहनें और नहाने के बाद स्किन को अच्छे से सुखा लें.
Next Story