- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Skin Tips: ऑयली स्किन...
लाइफ स्टाइल
Skin Tips: ऑयली स्किन से हैं परेशान तो ऐसे करें मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल
Bharti Sahu 2
22 Sept 2024 7:48 AM IST

x
Skin Tips: बारिश के मौसम में ऑयली त्वचा वाले लोगों को खास ख्याल रखना पड़ता है। थोड़ी सी लापरवाही पिंपल्स की समस्या को बढ़ा सकती है,यहां हम आपको ऐसे फेस पैक बताने जा रहे हैं जो ऑयली स्किन के लिए परफेक्ट हैं।
मुल्तानी मिट्टी और शहद फेस पैक Multani Mitti and Honey Face Pack
शहद के साथ मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक तैलीय त्वचा वाले लोगों के साथ-साथ सामान्य त्वचा वाले लोग भी लगा सकते हैं। इसके लिए 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी पाउडर में 1 चम्मच शहद और नींबू के रस की कुछ बूंदें मिलाएं। सभी चीजों को अच्छे से मिलाएं और पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। 15 से 20 मिनट बाद इस पैक को ताजे पानी से धो लें।
मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल फेस पैक Multani Mitti and Rose Water Face Pack
गुलाब जल चेहरे को हाइड्रेट करता है और ठंडक भी पहुंचाता है। इस पैक को बनाने के लिए 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी पाउडर में गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर लगाएं और 10 से 15 मिनट बाद धो लें। मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल का यह पैक आपके चेहरे पर चमक भी लाएगा।
TagsSkinऑयली स्किनपरेशानमुल्तानी मिट्टीइस्तेमाल SkinOily skinTroubledMultani MittiUse जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





