- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Skin Care: जब घर पर ही...
लाइफ स्टाइल
Skin Care: जब घर पर ही इन चीजों से पा सकते हैं ग्लोइंग स्किन, तो पार्लर जाने की क्या जरूरत
Sarita
29 July 2025 11:57 AM IST

x
Skin Care: ग्लोइंग और मुंहासे रहित त्वचा हर किसी को पसंद होती है। फिर चाहे वो लड़कियां हों या लड़के। अक्सर लोग अपनी त्वचा को ग्लोइंग और साफ़ बनाने के लिए पार्लर जाते हैं। जहाँ महंगे केमिकल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल किया जाता है। अगर आप अपने चेहरे पर ग्लो चाहते हैं, तो कुछ घरेलू उपायों की मदद से त्वचा को साफ़ और चमकदार बनाया जा सकता है। तो आइए जानते हैं वो कौन सी चीज़ें हैं।
क्लींजर:
चेहरे को क्लीन करने के लिए किसी भी तरह के क्लींजर के इस्तेमाल से बेहतर है कि घर में रखी दही को प्रयोग करें। दही अगर खट्टी हो गई है तो ये बढ़िया क्लींजर का काम करती है। दही में विटामिन सी पर्याप्त मात्रा में होता है। वहीं जब ये खट्टी हो जाती है। तो अच्छे से स्किन को एक्सफोलिएट करती है।
इसका क्लींजर बनाने के लिए जरूरत होगी दही या फिर छाछ की। दही का पानी भी आप इस्तेमाल में ला सकती हैं। दही के पानी को एक चम्मच नींबू के रस और गुलाब जल में मिला लें। फिर इसमे कॉटन बॉल्स को डुबोकर चेहरे पर लगाएं। कुछ देर चेहरे पर लगा रहने दें। फिर धो लें। रोजाना इस क्लींजर का इस्तेमाल करने से कुछ ही दिनों में फर्क नजर आने लगेगा। चेहरे पर नेचुरल ग्लो के साथ ही दाग-धब्बे से भी छुटकारा मिल जाएगा।
क्लींजर के साथ ही घर में नेचुरल चीजों के साथ स्क्रब भी किया जा सकता है। स्क्रब करने के लिए भी पार्लर जाने या केमिकल वाले प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने की जरूरत नही है। एक चम्मच ओट्स पाउडर के साथ दही को मिला लें। साथ में टी ट्री ऑयल की कुछ बूंदों को मिलाकर पेस्ट बना लें।
अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर छोड़ दें। जब ये पेस्ट हल्का सा सूखने लगे तो सर्कुलर मोशन में हल्के हाथों और उंगलियों की सहायता से मसाज करें। इस तरह से चेहरे पर रक्त का संचार बढ़ने से कांति आएगी और नेचुरल स्क्रब से ग्लोइंग स्किन मिलेगी। चेहरे पर मसाज करने के बाद साधारण पानी से चेहरे को साफ कर लें। त्वचा को एक्सफोलिएट करने के लिए सप्ताह में दो से तीन दिन ये काम करें। कुछ ही दिनों में फर्क दिखने लगेगा।
TagsSkin Careग्लोइंग स्किनGlowing Skinजनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





