- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Skin Care: माथे पर...
लाइफ स्टाइल
Skin Care: माथे पर पिंपल्स होने का क्या कारण है, इनसे कैसे छुटकारा पाएं
Sarita
28 May 2025 10:29 AM IST

x
Skin Care: पिंपल्स होने या फिर छोटे-छोटे दाने होना एक कॉमन समस्या है। शरीर के अलग-अलग अंगों पर ये समस्या देखने को मिलती है, लेकिन चेहरे पर सबसे ज्यादा मुंहासे होते हैं। अगर आपके माथे पर पिंपल हो रहे हैं और आप वजह समझने में कंफ्यूज हो रही हैं तो इस आर्टिकल में हम आपको बता रहे हैं माथे पर एक्ने होने के कारण और इनसे कैसे निपटें।
माथे पर एक्ने या मुंहासे होने के कारण:
1) अत्यधिक तेल उत्पादन:
माथे पर पिंपल होने का एक मुख्य कारण सीबम का ज्यादा उत्पादन है। जब सीबम गंदगी, पसीने और डेड स्किन सेल्स के साथ मिल जाता है तो यह छिद्रों को बंद कर सकता है, जिससे पिंपल बनते हैं।
2) पोर्स बंद होना:
डेड स्किन सेल्स और तेल का जमाव रोमछिद्रों (पोर्स) को बंद कर सकता है, जिससे ब्लैकहेड्स, व्हाइटहेड्स और मुहांसे हो सकते हैं।
3) हार्मोनल उतार-चढ़ाव:
पीरियड्स या प्रेगनेंसी के दौरान हार्मोनल बदलाव मुहांसे होने का कारण बन सकते हैं।
4) खराब खानपान:
पैकेज खाने की चीजें, चीनी और डेयरी से भरपूर खाना सूजन और मुहांसे को बढ़ा सकता है।
5) खराब स्किन केयर रूटीन:
खराब स्किन केयर रूटीन त्वचा को परेशान कर सकती है, जिससे रोमछिद्र (पोर्स) बंद हो सकते हैं और मुहांसे हो सकते हैं।
6) हाइजीन हैबिट्स:
स्किन को बहुत जोर से रगड़ना, एक्ने को दबाना या नोचना मुंहासों के लक्षणों को और खराब कर सकता है।
माथे पर एक्ने या मुंहासे से कैसे पाएं छुटकारा:
माथे पर मुंहासे से निपटने के लिए दिन में दो बार अपना चेहरा धोएं। इसके अलावा रगड़े बिना चेहरे को थपथपाकर सुखाएं। समस्या से बचने के लिए माथे को छूने, खरोंचने या अपनी उंगलियों से रगड़ने से बचें। इस समस्या से निपटने के लिए एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करें, इसके सूजनरोधी गुण मुंहासों को शांत करने और कम करने में मदद कर सकते हैं। इसके अलावा ग्रीन टी एक्सट्रैक्ट भी फायदेमंद साबित हो सकता है। ग्रीन टी सीबम उत्पादन को कम करने और बैक्टीरिया से लड़ने में मदद कर सकती है।
Next Story





