- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- skin care: मानसून में...
लाइफ स्टाइल
skin care: मानसून में फंगल एक्ने से बचने के लिए आजमाएं ये आसान हैक्स
Sarita
5 Aug 2025 12:55 PM IST

x
skin care: बारिश के मौसम में जब नमी बढ़ने लगती है, तो त्वचा को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इन्हीं में से एक है फंगल एक्ने। ये सामान्य पिंपल्स की तरह नहीं होते। इनसे त्वचा में खुजली होती है और ये जल्दी ठीक भी नहीं होते। साथ ही, अगर इनकी देखभाल ठीक से न की जाए, तो ये बार-बार वापस आ जाते हैं। हो सकता है आप भी इस मौसम में फंगल एक्ने की समस्या से जूझ रहे हों, लेकिन आपको टेंशन लेने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है। फंगल एक्ने से लड़ने के लिए न तो महंगे प्रोडक्ट्स की जरूरत होती है, न ही घंटों स्किनकेयर रूटीन फॉलो करने की। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे आसान हैक्स के बारे में बता रहे हैं, जो बारिश के मौसम में फंगल एक्ने को दूर रखने में आपकी काफी मदद करेंगे-
पसीना आने के बाद जरूर नहाएं:
अक्सर पसीना आने पर लोग उसे सुखाना ज्यादा पसंद करते हैं, लेकिन इससे फंगल एक्ने होने की संभावना कई गुना बढ़ जाती है। अगर आपको पसीना आ रहा है तो ऐसे में नहाना सबसे अच्छा उपाय है। फंगल बैक्टीरिया को गर्म और पसीने वाला माहौल बहुत पसंद है। जितनी देर तक पसीना जमा रहेगा, उतना ज़्यादा यीस्ट बढ़ेगा। जल्दी नहाने से गंदगी हटेगी और फंगस को खाना नहीं मिलेगा। इसके अलावा, हफ्ते में 2-3 बार हल्के गुनगुने पानी से नहाओ और एंटी-फंगल साबुन का इस्तेमाल करो।
कॉटन वाले ढीले कपड़े पहनें:
मानसून के मौसम में बहुत अधिक टाइट या सिंथेटिक कपड़े पहने से बचना चाहिए। बेहतर होगा कि आप उसकी जगह ढीले कॉटन टॉप, कुर्ती, कॉटन ब्रा और आरामदायक अंडरवियर पहनें। दरअसल, सिंथेटिक कपड़े पसीना सोखते नहीं और स्किन को सांस नहीं लेने देते, जिससे बैक, अंडरआर्म्स और चेस्ट में फंगल इंफेक्शन बढ़ सकता है। कॉटन पसीना सोखता है और जल्दी सूखता है, जिससे फंगस होने और उसके बढ़ने की संभावना काफी कम हो जाती है।
हफ्ते में दो बार एंटी-फंगल क्लींजर का करें इस्तेमाल:
मानसून में फंगल एक्ने से बचने का यह भी एक बेहतरीन तरीका। कोशिश करें कि आप हफ्ते में कम से कम दो बार एंटी-फंगल क्लींजर या बॉडी वॉश का इस्तेमाल जरूर करें। आप ऐसे फेस वॉश या बॉडी वॉश का इस्तेमाल करें, जिनमें सेलेनियम सल्फाइड या जिंक पाइरिथियोन आदि हो। ये इंग्रीडिएंट्स ना केवल फंगस को सीधे टारगेट करते हैं, बल्कि इंफ्लेमेशन घटाते हैं और स्किन को डीप क्लीन करते हैं। आप फेस वॉश को 2-3 मिनट स्किन पर लगे रहने दो, फिर धोओ। इससे आपको ज्यादा फायदा मिलेगा।
तकिया कवर, बेडशीट और टॉवेल जल्दी-जल्दी बदलो:
अमूमन लोग इस ओर ध्यान नहीं देते हैं, जिसकी वजह से फंगल एक्ने होने की संभावना कई गुना बढ़ जाती है। आप ध्यान दें कि तकिया कवर हर 2-3 दिन में और तौलिए हर दूसरे दिन धोओ। कोशिश करें कि इन्हें धोने के लिए हमेशा गर्म पानी का इस्तेमाल करें। आपको यह समझना चाहिए कि पुराने और गीले कपड़ों में पसीना, ऑयल और बैक्टीरिया जमा हो जाते हैं। जब इन्हें चेहरे पर लगाओगे तो स्किन इंफेक्शन होने की संभावना काफी बढ़ जाती है। इतना ही नहीं, आप चेहरे और शरीर के लिए अलग-अलग तौलिया रखो।
बहुत अधिक ना करें स्क्रब:
यह सच है कि मानसून के दिनों में स्किन को स्क्रब करने से फायदा मिल सकता है। लेकिन बहुत अधिक स्क्रब करना स्किन के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। इसलिए, आप हफ्ते में बस एक बार हल्का एक्सफोलिएट करो। साथ ही स्क्रब करते समय स्किन को बहुत अधिक रगड़ने से बचो। कोशिश करें कि अपनी स्किन के लिए आप सलिसिलिक एसिड या लैक्टिक एसिड जैसे माइल्ड केमिकल एक्सफोलिएंट यूज़ करो। जब आप स्किन को बहुत अधिक स्क्रब करती हैं तो इससे स्किन की नेचुरल प्रोटेक्शन लेयर टूट जाती है। जब स्किन कमजोर होती है तो फंगस और बैक्टीरिया को हमला करने में आसानी होती है। यही वजह है कि सप्ताह या दस दिन में एक बार स्किन को स्क्रब करना पर्याप्त माना जाता है।
हैवी मेकअप को करें अवॉयड:
बारिश के दिनों में हैवी मेकअप करने से पूरी तरह बचना चाहिए। आप क्रीम-बेस्ड फाउंडेशन को स्किप करो। साथ ही, इस मौसम में ऑयली सनस्क्रीन भी नहीं लगाना चाहिए। बारिश में हल्का मेकअप और मिनरल-बेस्ड सनस्क्रीन यूज़ करो। ध्यान दें कि ह्यूमिडिटी भरे मौसम में हैवी मेकअप पोर्स को बंद कर देता है, जिससे यीस्ट ग्रोथ बढ़ने लगती है। इसलिए, अपनी स्किन को सांस लेने दो। अगर आपको ज़रूरत महसूस हो तो आप टिंटेड जेल सनस्क्रीन या ऐक्ने सेफ बीबी क्रीम का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे सन प्रोटेक्शन भी होगा, आपकी स्किन भी अच्छी दिखेगी। साथ ही साथ, स्किन को भी किसी तरह का नुकसान होने की संभावना कम हो जाएगी।
Tagsskin careमानसूनफंगल एक्नेहैक्स skin caremonsoonfungal acnehacks जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





