- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Skin Care: डेड स्किन...
लाइफ स्टाइल
Skin Care: डेड स्किन हटाने के लिए किचन में रखी इन चीजों से बनाएं नेचुरल स्क्रब
Sarita
29 May 2025 8:41 AM IST

x
Skin Care: त्वचा पर धीरे-धीरे गंदगी की यह परत जमती जाती है। जिसे हम ज्यादातर डेड स्किन के नाम से जानते हैं। इस डेड स्किन को हटाने और हाथ, पैर और चेहरे की त्वचा की प्राकृतिक रंगत वापस लाने के लिए हम स्क्रब जरूर लगाते हैं। लेकिन अगर महंगे स्क्रब बजट से बाहर हैं तो किचन में रखी इन चीजों का इस्तेमाल करें। इससे एक अच्छा नेचुरल स्क्रब बनेगा और सारी डेड स्किन साफ हो जाएगी। आप इसे चेहरे से लेकर पूरी बॉडी पर आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं।
चीनी:
चीनी एक बढ़िया नेचुरल स्क्रबर है। जिसे आप नारियल या ऑलिव ऑयल में मिलाकर घर में ही स्क्रब तैयार कर सकती हैं। ये ना केवल डेड स्किन को हटाएगा बल्कि स्किन को सॉफ्ट और ग्लोइंग भी बना देगा।
कॉफी:
कॉफी पाउडर भी लगभग सारे ही घरों में होता है। अगर नहीं है तो दो रुपये के पाउच से आप आसानी से बॉडी के लिए नेचुरल स्क्रब तैयार कर सकती हैं। ये स्किन को हाइड्रेट भी करेगा और ग्लोइंग भी बनाएगा।
जीरा:
थोड़े से जीरा को दरदरा पीसकर पाउडर बना लें। अब गुलाबजल मिलाकर इस पैक को चेहरे पर लगाएं। जीरा भी नेचुरल स्क्रब की तरह काम करता है और स्किन को ग्लोइंग बनाता है।
नमक को भी बॉडी स्क्रब के तौर पर यूज कर सकती है। खासतौर पर चेहरे की चमक बढ़ाने के लिए ये बेस्ट नेचुरल स्क्रब है। बस शहद की कुछ बूंदों में सफेद नमक मिलाएं और हल्के हाथों से चेहरे, गर्दन को साफ करें। इससे स्किन पर जमा सारी गंदगी एक बार में ही क्लीन हो जाती है।
ओट्स:
ओट्स को पीसकर पाउडर बना लें और इसमे गुलाबजल, ऑलिव ऑयल मिक्स कर लें। ओट्स स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। जिन लोगों को फाइन लाइंस और रिंकल की प्रॉब्लम रहती है उन्हें ओट्स का पैक बनाकर चेहरे पर लगाना चाहिए। ये स्किन को अंदर से नरिश्मेंट देने में मदद करता है।
TagsSkin Careडेड स्किननेचुरलस्क्रबSkin CareDead SkinNaturalScrub जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज का ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsChhattisgarh NewsHindi NewsInsdia NewsKhabaron SisilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
Next Story





