लाइफ स्टाइल

Skin Care Tips: त्योहारों के सीजन में चांद का चमकेगा चेहरा, अगर हफ्ते में 3 बार इस्तेमाल कर लिया ये फेस पैक

Sarita
11 Oct 2025 7:53 AM IST
Skin Care Tips: त्योहारों के सीजन में चांद का चमकेगा चेहरा, अगर हफ्ते में 3 बार इस्तेमाल कर लिया ये फेस पैक
x
Skin Care Tips: हारों का मौसम दस्तक देने वाला है। ऐसे में नवरात्रि से लेकर करवा चौथ और फिर दीवाली तक, चारों ओर रौनक और चमक-धमक का माहौल बन जाएगा। ऐसे में हर कोई चाहता है कि उसका चेहरा भी उतना ही दमकता और खिला हुआ नजर आए, जितनी त्योहारों की चमक होती है।
ऐसे में पार्लर जाने या महंगे ब्यूटी ट्रीटमेंट्स पर पैसा खर्च करने के बजाय अगर आप कुछ घरेलू और नेचुरल उपाय अपनाएं, तो ना सिर्फ स्किन हेल्दी बनेगी बल्कि नेचुरल ग्लो भी नजर आएगा।
आज हम आपके लिए ऐसा खास फेस पैक लेकर आए हैं, जो आपकी त्वचा को गहराई से साफ करेगा, रंगत निखारेगा और चेहरे को देगा एक अलग ही चमक बिल्कुल चांद जैसी। अगर आप चाहती हैं कि इन त्योहारों में आपकी खूबसूरती सबसे अलग नजर आए, तो इस फेस पैक का इस्तेमाल अभी से शुरू कर दें।
फेस पैक बनाने का सामान:
कच्चा दूध – 2 चम्मच
हल्दी – एक चुटकी
पैक बनाने का तरीका:
अब जान लेते हैं कि आखिर इस पैक को बनाने के लिए आपको क्या करना है। इसके लिए सबसे पहले एक छोटे बाउल में 2 चम्मच दूध लें। इसके बाद उसमें एक चुटकी हल्दी डालें और अच्छी तरह मिलाएं। ध्यान रखें कि हल्दी बहुत थोड़ी ही चाहिए होगी, वरना आपका चेहरा पीला पड़ सकता है।
ऐसे करें इस्तेमाल :
अब जान लेते हैं कि आखिर इस पैक का इस्तेमाल कैसे करना है तो सबसे पहले किसी क्लींजर की मदद से अपने चेहरे को अच्छी तरह से साफ कर लें। इसके बाद ब्रश या फिर रुई की मदद से पैक को अपने चेहरे से लेकर गर्दन तक पर अप्लाई करें। 15 मिनट इसे ऐसे ही लगा रहने दें और फिर 15 मिनट के बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धोकर साफ कर लें।
मिलेंगे ये फायदे:
दूध स्किन को साफ करता है और नमी देता है।
हल्दी में एंटीसेप्टिक और ग्लो बढ़ाने वाले गुण होते हैं।
ये पैक स्किन को ब्राइट करता है और दाग-धब्बे कम करता है।
कितनी बार कर सकती हैं इस्तेमाल:
आप इस पैक का इस्तेमाल हर दूसरे दिन कर सकती हैं। खासतौर पर अगर आप रात के समय इस पैक को इस्तेमाल करके सोएंगी तो आपके चेहरे पर अवश्य ही असर दिखने लगेगा।
अगर आप इस पैक का इस्तेमाल कर रही हैं तो सबसे पहले पैच टेस्ट करें। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि हल्दी हर किसी को सूट नहीं करती है। अगर ये आपकी स्किन को सूट कर रही है, तभी इसका इस्तेमाल करें।
Next Story