- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Skin Care Tips : त्वचा...
लाइफ स्टाइल
Skin Care Tips : त्वचा के दाग धब्बे दूर करने के लिए ऐसे करें आलू के रस का इस्तेमाल
Sarita
11 May 2025 9:38 AM IST

x
Skin Care Tips : त्वचा संबंधित समस्याओं को दूर करने के लिए आप रसोई में उपलब्ध कई चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं. हल्दी जैसे मसालों से लेकर टमाटर जैसी सब्जियों तक त्वचा की समस्याओं को दूर करने में मदद कर सकते हैं. इसी तरह आलू का रस भी आपकी त्वचा के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है. आलू लगभग हर भारतीय रसोई में मौजूद होता है. इसे आमतौर पर विभिन्न व्यंजनों में इस्तेमाल किया जाता है. आलू का रस काले धब्बों और कई अन्य त्वचा संबंधी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है. काले धब्बों को कम करने के लिए आप कई तरीकों से आलू के रस का इस्तेमाल कर सकते हैं. आइए जानें कैसे करें आलू के रस का इस्तेमाल|
आलू का रस और नींबू का रस:
नींबू का रस विटामिन सी से भरपूर होता है जो त्वचा के लिए सबसे अच्छे विटामिनों में से एक है. आप आलू का रस और नींबू का रस बराबर मात्रा में मिला सकते हैं. इस मिश्रण को कॉटन की मदद से अपने चेहरे पर लगाएं. इसे लगभग पांच मिनट के लिए लगा रहने दें. इसके बाद चेहरा साफ पानी से धो लें. इसे आप हफ्ते में 3 बार चेहरे पर इस्तेमाल लगा सकते हैं|
आलू के रस का फेस पैक:
आलू के रस के आप फेस पैक तैयार कर सकते हैं. इसे बनाने के लिए आप मुल्तानी मिट्टी और आलू के रस से मिश्रण तैयार कर सकते हैं. इस पैक को अपने चेहरे पर लगाएं. इसे सूखने तक लगाए रखें. एक बार जब ये पूरी तरह से सूख जाए तो अपना चेहरा धो लें. इसका इस्तेमाल हफ्ते में दो बार कर सकते हैं|
इसके अलावा आप एक चुटकी हल्दी और आलू का रस भी मिला सकते हैं. इस रस को अपने चेहरे कुछ मिनट के लिए लगा रहने दें. बाद में अपने चेहरे को अच्छे से धो लें. इसे आप हफ्ते में दो या तीन बार ट्राई कर सकते हैं|
आप आलू के रस से टोनर बना सकते हैं. इसके लिए एक मध्यम आकार के आलू का रस लें और उसमें एक कप पानी डालें. इन दोनों को मिलाकर इस मिश्रण को अपनी त्वचा पर लगाएं. आप इसे एक स्प्रे बोतल में स्टोर कर सकते हैं या इसे कॉटन पैड का इस्तेमाल करके लगा सकते हैं. इसे ज्यादा देर तक स्टोर न करें. इस्तेमाल करने के लिए ताजा आलू का रस तैयार करें|
TagsSkin Careत्वचादाग धब्बेदूर करनेआलूरस Skin CareSkinSpotsRemovePotatoJuiceजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





