- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Skin Care Tips: धूप से...
लाइफ स्टाइल
Skin Care Tips: धूप से झुलसी त्वचा को ठीक कर देंगे ये उपाय, जानिए क्या करना है
Sarita
24 March 2025 10:15 AM IST

x
Skin Care Tips: गर्मियों में घर से बाहर निकलना किसी चुनौती से कम नहीं करता. गर्मी की वजह से शरीर में तमाम परेशानियां होने का डर रहता है, साथ ही चिलचिलाती धूप स्किन को झुलसा देती है. तेज धूप, पसीना और धूल मिट्टी के कारण कारण स्किन और ज्यादा खराब हो जाती है. इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं सनबर्न से स्किन को बचाने का तरीका|
1. सबसे आसान तरीका तो ये है कि गर्मी के मौसम में धूप के दौरान घर से निकलना अवॉइड करें और अगर निकलना भी हो तो चेहरे और शरीर को पूरी तरह कपड़े से कवर करके और छाता लेकर निकलें|
2. सनबर्न से बचने के लिए अपनी स्किन को अच्छी तरह से मॉइस्चराइज करें. सनस्क्रीन लगाकर ही घर से निकलें और ऐसे मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें जिनमें एंटीऑक्सीडेंट्स के अलावा विटामिन सी और विटामिन ई की मात्रा अधिक हो|
3. गर्मी के दिनों में भरपूर पानी पिएं. जितना ज्यादा आप पानी पिएंगे, उतनी ही आपकी त्वचा हाइड्रेट रहेगी और सनबर्न कम होगा, साथ ही स्किन पर चमक बरकरार रहेगी|
4. धूप से आने के थोड़ी देर बाद जिस जगह पर धूप का असर दिखे, वहां बर्फ से सिंकाई करनी चाहिए. आप ये सिंकाई छोटे से तौलिए में बर्फ लपेट कर कर सकते हैं. इससे जलन कम होगी, साथ ही काफी आराम मिलेगा|
5. एक कप पानी को उबालकर इसमें दो ग्रीन टी बैग्स डालें. इसके बाद पानी को ठंडा होने दें. ठंडा होने के बाद एक कॉटन को आप इस पानी में डिप करें और प्रभावित जगहों पर लगाएं. इससे काफी आराम मिलता है|
6. झुलसी हुई त्वचा को ठीक करने के लिए टमाटर को भी काफी उपयोगी माना जाता है. ये सनबर्न दूर करने के साथ त्वचा को निखारने का काम करता है. आप टमाटर को पीसकर इसका पल्प स्किन पर लगा सकते हैं. इसके अलावा टमाटर में दलिया और कच्चे दूध को मिलाकर पेस्ट तैयार करने से बहुत अच्छे रिजल्ट्स मिलते हैं|
7. सनबर्न हटाने का एक और आसान उपाय है खीरा. खीरे के पेस्ट को प्रभावित एरिया पर लगाने से स्किन की जलन कम होती है और सनबर्न दूर होता है. आप चाहें तो इसके स्लाइस भी हल्के हाथों से रगड़ कर टैनिंग हटा सकते हैं|
TagsSkin Careधूपझुलसीत्वचाउपाय Skin CareSunburntSkinRemediesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





