लाइफ स्टाइल

Skin Care Tips: मुलायम और तरोताजा त्वचा के लिए बेहतरीन स्क्रब, ग्लोइंग स्किन के घरेलू उपाय

Sarita
27 Sept 2025 12:08 PM IST
Skin Care Tips: मुलायम और तरोताजा त्वचा के लिए बेहतरीन स्क्रब, ग्लोइंग स्किन के घरेलू उपाय
x
Skin Care Tips:सभी लोग ये चाहत रखते हैं कि उनकी स्किन बेदाग और ग्लोइंग नजर आए. आजकल बिजी लाइफस्टाइल और सही स्किन केयर रूटीन फॉलो नहीं करने के कारण स्किन डल नजर आती है. मार्केट में तरह-तरह के स्क्रब्स और स्किन केयर प्रोडक्ट्स मिलते हैं, लेकिन उनमें मौजूद कैमिकल्स आपकी त्वचा को लंबे समय तक नुकसान पहुंचा सकते हैं. अगर आप चाहते हैं कि आपकी स्किन नेचुरली ग्लो करे, तो सबसे आसान और सुरक्षित तरीका है घर पर बने नेचुरल स्क्रब्स. ये न सिर्फ आपकी त्वचा को डीप क्लीन करते हैं बल्कि डेड स्किन हटाकर चेहरे पर नई रौनक भी लाते हैं. आइए जानते हैं कुछ आसान और असरदार होममेड स्क्रब्स|
चीनी और नींबू :
आप एक चम्मच नींबू के रस में चीनी को मिक्स करें. आप इसे चेहरे पर अप्लाई करें. इसे आप लगाकर कुछ देर के लिए रगड़ें. थोड़ी देर के लिए आप रहने दें. इसके बाद आप इसे गुनगुने पानी से साफ कर लें. ये स्क्रब त्वचा को ग्लोइंग बनाता है|
कॉफी और नारियल तेल का इस्तेमाल :
आप कॉफी और नारियल तेल से स्क्रब को तैयार कर सकते हैं. आप कॉफी पाउडर में नारियल के तेल को मिक्स करें. इसमें शहद को डालें. इसे अपने चेहरे पर लगाएं. ये स्किन को एक्सफोलिएट करता है और आपकी स्किन चमकदार नजर आती है|
स्किन के लिए आप टमाटर का इस्तेमाल कर सकते हैं. आप टमाटर को मैश कर लें. इसमें आप चीनी और शहद को मिक्स करें. इसको आप फेस पर लगाएं और कुछ देर के लिए हल्के हाथों से रगड़ें. थोड़ी देर के लिए आप इसे लगाकर रखें. फिर आप इसे धो लें|
Next Story