लाइफ स्टाइल

Skin Care Tips: आसान घरेलू उपायों से टैनिंग दूर करें

Sarita
25 Oct 2025 10:48 AM IST
Skin Care Tips: आसान घरेलू उपायों से टैनिंग दूर करें
x
Skin Care Tips: आज के समय में हर किसी की ख्वाहिश होती है कि उसकी त्वचा साफ, निखरी और चमकदार दिखे. इसके लिए लोग कई चीजों का इस्तेमाल करते हैं. चेहरे की सुंदरता को बढ़ाने के लिए लोग घरों में मौजूद चीजों का इस्तेमाल करते हैं. गर्मी और धूप में बाहर निकलना हमारी जिंदगी का हिस्सा है, लेकिन इसके साथ ही हमारी त्वचा पर टैनिंग हो जाती है. टैन की वजह से स्किन की रौनक कम हो जाती है. आप कुछ चीजों का इस्तेमाल कर टैनिंग को हटा सकती हैं. इसके लिए आप घर में आसानी से मिलने वाली चीजों का इस्तेमाल करें. तो आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से इस आर्टिकल में कुछ पैक जिससे आप इस समस्या को दूर कर सकती हैं|
आलू का रस लगाएं :
चेहरे की चमक टैनिंग के वजह से कम हो गई है तो आप आलू का इस्तेमाल कर सकते हैं. आप आलू को कद्दूकस कर के इसके रस को निकाल लें. अब आप कॉटन बॉल्स की मदद से इसे अपने चेहरे पर लगाएं. इसे आप 15 मिनट के लिए लगा कर रखें फिर पानी से धोकर साफ कर लें|
बेसन और नींबू:
आप टैनिंग को दूर करने के लिए बेसन और नींबू का फेस पैक तैयार कर सकते हैं. इसको बनाने के लिए एक बड़ा चम्मच बेसन का लें. इसमें आप नींबू के रस को मिक्स करें और पानी डालकर एक पेस्ट तैयार कर लें. इसे 10 से 15 मिनट तक लगाएं और फिर धो लें.
दही और हल्दी:
आप त्वचा से टैनिंग हटाने के लिए और खूबसूरत स्किन पाने के लिए दही और हल्दी का इस्तेमाल कर सकते हैं. आप दही और हल्दी को मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें. आप इसे स्किन पर लगाएं और कुछ देर के लिए छोड़ दें. इसके बाद आप इसे साफ कर लें. दही और हल्दी स्किन के लिए फायदेमंद है|
Next Story