लाइफ स्टाइल

Skin Care Tips: कोरियन ग्लास स्किन पाने के लिए अपनी रेगुलर डाइट में शामिल करें ये 4 चीजें

Sarita
16 May 2025 1:00 PM IST
Skin Care Tips: कोरियन ग्लास स्किन पाने के लिए अपनी रेगुलर डाइट में शामिल करें ये 4 चीजें
x
Skin Care Tips: आजकल कोरियन ग्लास स्किन ट्रेंड में बनी हुआ है. यह ग्लोइंग और हेल्दी स्किन के लिए जानी जाती है. हर महिला का सपना होता है कि उसकी स्किन ग्लास जैसी चिकनी रहे. ऐसे में अगर आप भी कोरियन ग्लास स्किन पाना चाहती हैं, तो आपको अपनी डाइट में कुछ चीजों को शामिल करना होगा. आइए हम आपको बताते हैं कोरियन ग्लास स्किन पाने के लिए किन चीजों का सेवन करना चाहिए|
कोलेजन से भरपूर फूड्स का सेवन करें:
कोरियन महिलाएं अपनी नियमित डाइट में कोलेजन से भरपूर फूड्स को शामिल करती हैं, जिससे उनकी स्किन हेल्दी और चमकदार बनी रहती है. कोलेजन एक प्रकार का प्रोटीन है जो त्वचा की ग्लोंइग बनाए रखने में मदद करता है|
ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी खाएं:
कोरियन ग्लास स्किन पाने के लिए महिलाओं को अपनी डाइट में ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी और रास्पबेरी को शामिल करना चाहिए. इन फलों में एंटीऑक्सिडेंट्स और विटामिन C भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो स्किन को फ्री रेडिकल डैमेज से बचाता है और स्किन की चमक को बढ़ाता है. आप इन्हें दही के साथ या स्नैक के रूप में खा सकते हैं|
सोया फूड्स का सेवन करें:
टोफू, सोया दूध और एडामेमे जैसे सोया खाद्य पदार्थों में जेनिस्टीन नामक पदार्थ होता है, जो शरीर में कोलेजन का उत्पादन करता है और त्वचा की उम्र बढ़ने को ट्रिगर करता है. इसके लिए आप सोया दूध पी सकते हैं या व्यंजनों में टोफू मिला सकते हैं. ये चेहरे के स्किन के लिए प्रभावशाली हैं|
बादाम, मूंगफली, अलसी और चिया के बीजों में ओमेगा-3 फैटी एसिड और विटामिन ई होता है, जो त्वचा को हाइड्रेटेड बनाए रखते हैं. इन्हें अपनी नियमित डाइट में शामिल करने से आप कोलेजन को बढ़ा सकती हैं और कोरियन जैसी ग्लास स्किन पा सकती हैं|
Next Story