- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Skin Care Tips: त्वचा...
लाइफ स्टाइल
Skin Care Tips: त्वचा पर तुरंत निखार चाहिए तो आजमाएं ये ट्रिक्स, मिनटों में चमक उठेगा चेहरा
Sarita
23 Feb 2025 9:35 AM IST

x
Skin Care Tips: कई बार रात की नींद पूरी न होने, वर्कलोड बढ़ने या तनावग्रस्त रहने की वजह से चेहरे का ग्लो गायब हो जाता है. ऐसे में अगर आपको कहीं जाना पड़ जाए तो चाहे कितना ही मेकअप क्यों न कर लें चेहरे पर रौनक नहीं आ पाती. यहां जानिए ऐसे उपाय जो आपके चेहरे पर इंस्टेंट ग्लो लाने में मददगार साबित हो सकते हैं. इन्हें आजमाकर आप अपनी स्किन की खोई हुई चमक को तुरंत वापस ला सकती हैं|
1. अगर आपके पास स्किन की केयर करने का समय ही नहीं है, तो सिर्फ टमाटर को लेकर अपने चेहरे पर घिस लें और करीब 10 मिनट बाद अपना चेहरा धो लें. टमाटर में बहुत ही शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट लाइकोपीन पाया जाता है, साथ ही इसमें विटामिन सी भी प्रचुर मात्रा में होता है, ये गुण स्किन को चमकदार बनाने में मददगार माने जाते हैं|
2. कई बार डेड स्किन की वजह से चेहरे की चमक खो जाती है. इससे बचने के लिए आटे के चोकर में गुलाबजल मिलाकर चेहरे पर हल्का सा स्क्रब करें. इसके बाद इसे 10 मिनट के लिए चेहरे पर लगा हुआ छोड़ दें. फिर ठंडे पानी से मुंह को धोएं. काफी फर्क महसूस होगा|
3. चेहरे को इंस्टेंट ग्लो देने के लिए नींबू और शहद का मिश्रण भी काफी अच्छा माना जाता है. नींबू में सिट्रिक एसिड होता है जो स्किन को ब्राइट करने में मददगार माना जाता है, वहीं शहद स्किन को हाइड्रेट करता है. इंस्टेंट ग्लो पाने के लिए इस मिश्रण को 15 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं फिर मुंह को धो लें|
4. एंटीऑक्सीडेंट्स के साथ विटामिन ए और ई से भरपूर जैतून के तेल में शहद को मिक्स करके चेहरे पर लगाने से भी काफी अच्छा ग्लो आता है. इससे त्वचा को पोषण मिलता है और खोई हुई चमक वापस लौटती है|
5. आलू को अच्छे से धोकर मिक्सी में छिलके समेत पीस लीजिए. इसमें इसके बाद इसमें ग्रीन टी मिलाएं और एक बार फिर से पीस लें. इस मिश्रण को पैक की तरह चेहरे पर अप्लाई करें. 15 मिनट बाद चेहरे को धो लें. इससे आपका चेहरा काफी निखरा हुआ नजर आएगा|
TagsSkin Careत्वचातुरंतनिखार Skin Careskininstantglowजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





