- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Skin Care Tips : गर्मी...
लाइफ स्टाइल
Skin Care Tips : गर्मी के असर से चेहरा मुर्झाया सा रहता है, तो अप्लाई करें ये होममेड फेस पाउडर
Sarita
2 July 2025 4:58 PM IST

x
Skin Care Tips :पिगमेंटेशन और एक्ने से चेहरे की खूबसूरती खराब हो जाती है, वहीं गर्मियों में तेज धूप के कारण होने वाली टैनिंग इन समस्याओं को और ज्यादा बढ़ा देती है. ऐसे में स्किन को खास देखरेख की जरूरत होती है. लेकिन बाजार के प्रोडक्ट्स कई बार ज्यादा कीमतों के बावजूद बेहतर काम नहीं करते, जिसके कारण स्किन पर इसके कई तरह के साइड इफेक्ट्स सामने आने लगते हैं. अगर आपके साथ भी ऐसी कोई समस्या है, तो यहां जानिए होममेड फेस पाउडर (Homemade Face Powder) के बारे में. इसे आप संतरे के छिलकों से आसानी से तैयार कर सकते हैं. ये आपके चेहरे की तमाम समस्याओं को दूर करने के साथ स्किन के रंग को साफ करेगा और निखार लाने का काम करेगा|
इस तरह से करें तैयार:
संतरे के छिलके का ये फेस पाउडर घर में आसानी से तैयार किया जा सकता है. इसके लिए आप संतरे के छिलकों को सुखा लें. साथ ही गुलाब की पत्तियों को सुखा लें. दोनों को पीसकर पाउडर बनाकर इसे एक एयर टाइट शीशी या डिब्बे में भर लें. जब भी आप इसे इस्तेमाल करना चाहें तो इस पाउडर के दो बड़े चम्मच लें, एक छोटा चम्मच मुल्तानी मिट्टी लें और एक चुटकी हल्दी डालें. इसमें जरूरत के अनुसार गुलाब जल डालें. इसके बाद इस पेस्ट को चेहरे पर अप्लाई करें. इसे चेहरे पर लगाकर दो मिनट के लिए छोड़ दें. इसके बाद हल्का पानी लेकर चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करें. मसाज को 3 से 5 मिनट तक करें. इसके बाद सामान्य पानी से चेहरा साफ करें. इस पैक का इस्तेमाल करते समय चेहरे पर फेसवॉश या साबुन का इस्तेमाल करने से परहेज करें|
ये हैं इस पाउडर के फायदे:
– संतरे के इस पाउडर का फेसपैक बनाकर लगाने से झुलसी हुई स्किन को आराम मिलता है. चेहरे की चमक बढ़ती है और पुराने दाग धब्बे दूर होते हैं|
– संतरे के पाउडर में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं. इसके इस्तेमाल से चेहरे पर संक्रमण की समस्या दूर होती है|
– संतरे के पाउडर में विटामिन सी होता है, ये स्किन पर नेचुरल ब्लीच का काम करता है. इसे लगाने से स्किन से झुर्रियां और फाइन लाइन्स की समस्या भी दूर होती है और त्वचा पर जल्दी उम्र का असर दिखाई नहीं देता|
– इस पाउडर के नियमित इस्तेमाल से मुंहासों के पुराने दाग को भी हटाया जा सकता है और स्किन को क्लीन बनाया जा सकता है|
– संतरे के छिलके से बना ये पाउडर एंटीऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर होता है. इसे चेहरे पर अप्लाई करने से स्किन हाइड्रेट रहती है और त्वचा की डलनेस समाप्त होती है|
TagsSkin Careगर्मीचेहराअप्लाईहोममेडफेस पाउडरSkin CareSummerFaceApplyHomemadeFace Powder जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





