- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Skin Care Tips ...
लाइफ स्टाइल
Skin Care Tips गर्मियों में चमकेगा चेहरा, बस अपनाएं ये टिप्स
Sarita
22 April 2025 9:51 AM IST

x
Skin Care Tips : गर्मियों में ठंडा ठंडा खाना और ठंडा ठंडा पीना बहुत अच्छा लगता है. और इसी तरह हमारी स्किन को भी ठंडकता पहुंचाना जरूरी होता है. त्वचा को ठंडक देने और उसे साफ-सुथरा रखने के लिए मुल्तानी मिट्टी बेहद कारगर होती है. इसमें नैचुरल कूलिंग प्रॉपर्टीज होती हैं, जो सूरज की तेज किरणों से झुलसी और ऑइली स्किन को राहत देती हैं. आइए, जानें कुछ आसान और असरदार मुल्तानी मिट्टी फेस पैक जो आप घर पर ही बना सकते हैं.
मुल्तानी मिट्टी और गुलाबजल फेस पैक
सामग्री:
2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी,2-3 चम्मच गुलाबजल
विधि-दोनों को मिलाकर पेस्ट बना लें और चेहरे पर लगाएं. 15-20 मिनट बाद सादे पानी से धो लें.
फायदा-चेहरे की अतिरिक्त चिकनाई हटाकर ठंडक देता है और स्किन को टाइट करता है|
मुल्तानी मिट्टी, हल्दी और दही फेस पैक
सामग्री:
1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी,1/2 चम्मच हल्दी,1 चम्मच दही
विधि-तीनों को मिलाकर चेहरे पर लगाएं और सूखने दें. फिर हल्के हाथों से रगड़कर धो लें.
फायदा-दाग-धब्बे कम करता है और स्किन ब्राइट बनाता है.
मुल्तानी मिट्टी और एलोवेरा जेल फेस पैक
सामग्री;
2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी,1 चम्मच एलोवेरा जेल
विधि-पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाएं. 15 मिनट बाद धो लें.
फायदा-स्किन को शांत करता है और रेडनेस कम करता है|
मुल्तानी मिट्टी और नींबू फेस पैक
सामग्री:
1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी,1 चम्मच नींबू का रस,थोड़ा सा गुलाबजल
विधि-सभी को मिलाकर चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद धो लें.
फायदा-पिंपल्स और एक्स्ट्रा ऑयल को कंट्रोल करता है|
TagsSkin Careगर्मियोंचमकेगाचेहराSkin CareSummerFace will glowजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





