- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Skin Care: चेहरे की...
लाइफ स्टाइल
Skin Care: चेहरे की चमक बढ़ाएंगे चीनी से बने ये स्क्रब, जानें घर पर बनाने का तरीका
Sarita
23 Feb 2025 10:24 AM IST

x
Skin Care: अगर बदलते मौसम में ही त्वचा का ध्यान ना रखा जाए तो स्किन काफी ड्राई और डल होने लगती है। बहुत से लोग चेहरे को चमकाने के लिए तमाम तरह के महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कई बार इसका असर ज्यादा दिनों तक दिखाई नहीं देता। इन प्रोडक्ट्स में मौजूद तत्व कई बार त्वचा को फायदा पहुंचाने की बजाय नुकसान पहुंचा देते हैं।
इसी के चलते आज हम आपको घर पर ही चीनी से कुछ खास तरह के स्क्रब बनाना बताएंगे, ताकि आपकी त्वचा भी बिना ज्यादा पैसे खर्च किए घर पर ही ग्लो कर सके। इन स्क्रब को बनाने के लिए आपको ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
नींबू और चीनी Lemon and Sugar
नींबू त्वचा से जुड़ी कई परेशानियों को दूर करता है। इससे सबसे अच्छी तरह से टैनिंग की समस्या खत्म होती है। ऐसे में आप इसकी मदद से स्क्रब तैयार कर सकती हैं। इसके लिए आपको बस एक कटोरे में चीनी लेकर नींबू का रस मिलाना है। इसमें थोड़ा सा शहद भी डालें। अब इस पैक से चेहरे पर मसाज करें और कुछ देर के बाद चेहरे को पानी से धो लें।
ग्रीन टी और चीनीGreen tea and sugar
ग्रीन टी में तमाम तरह के ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो त्वचा को ग्लोइंग बनाने में मददगार रहते हैं। अगर आप इसकी मदद से स्क्रब बनाएंगे तो चेहरे पर पिंपल्स की परेशानी भी खत्म होगी। इसे बनाने के लिए एक छोटे बाउल में ग्रीन टी लें, इसमें एक चम्मच चीनी मिलाएं। अब इस पेस्ट से चेहरे पर मसाज करें और कुछ देर के बाद चेहरे को धो दें।
हल्दी और चीनीTurmeric and sugar
त्वचा की कई परेशानियों को दूर करने के लिए हल्दी काफी फायदेमंद साबित होती है। ऐसे में आप एक कटोरी में सबसे पहले बड़ा चम्मच हल्दी लेकर उसमे एक चम्मच शहद और चीनी मिलाएं। अब इसे मिलाकर चेहरे पर सही से स्क्रब करें। कुछ देर के बाद इसे गुनगुने पानी से धो दें।
TagsSkin Careचेहरेचमकचीनीस्क्रबfaceglowsugarscrubजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





