- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Skin Care: आपके चेहरे...
लाइफ स्टाइल
Skin Care: आपके चेहरे से नहीं जा रहे हैं जिद्दी पिंपल्स, आजमाएं ये घरेलू उपाय
Sarita
5 May 2025 9:39 AM IST

x
Skin Care: पिंपल्स के बाद इनके निशान आसानी से नहीं जाते हैं. इसके लिए लोग तरह-तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का उपयोग करते हैं और कई तरह के घरेलू नुस्खे अपनाते हैं. लेकिन घर पर मौजूद कुछ चीजें चेहरे पर मौजूद दाग-धब्बों को कम करने में मददगार साबित हो सकती है. आइए जानते हैं उन चीजों के बारे में और उनका उपयोग कैसे किया है|
एलोवेरा जेल
एलोवेरा में एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो पिंपल्स के दाग को हल्का करने में मदद करते हैं.ताजा एलोवेरा की पत्ती से जेल निकालें और रोज रात सोने से पहले चेहरे पर लगा सकते है. इसके अलावा आप दिन में इसमें विटामिन ई का कैप्सूल मिलाकर भी लगा सकते हैं|
शहद और दालचीनी का पेस्ट
शहद और दालचीनी का मिश्रण एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है. यह पिंपल्स और दाग-धब्बों को कम करने में मदद कर सकता है. एक चम्मच शहद और आधा ½ चम्मच दालचीनी पाउडर मिलाकर एक सॉफ्ट पेस्ट तैयार कर लें. इसके बाद इसे चेहरे पर 15 से 20 मिनट तक लगाए रखने के बाद चेहरे को पानी से धो लें|
चंदन और गुलाब जल दोनों ही स्किन के लिए फायदेमंद होते हैं. यह स्किन को ग्लोइंग बनाने के साथ ही दाग-धब्बों को कम करने में भी मदद कर सकते हैं. इसलिए एक चम्मच चंदन पाउडर और गुलाब जल को मिलाकर पेस्ट बनाएं और इसे अपने चेहरे पर 10 से 20 मिनट तक लगाएं. इस पेस्ट के सुखने के बाद चेहरे को पानी से धो लें|
बेसन, हल्दी और दही का उबटन
1 चम्मच बेसन, एक चुटकी हल्दी और 1 चम्मच दही मिलाकर पेस्ट बनाएं और चेहरे पर 10 से 15 मिनट तक लगाएं रखने के बाद हल्के हाथों से मसाज करते हुए फेस वॉश करें. ये पेस्ट स्किन को ग्लोइंग बनाने के साथ ही दाग-धब्बों को दूर करने में मददगार साबित हो सकता है|
कोई भी नुस्खा अपनाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें. क्योंकि किसी चीज से आपकी स्किन को एलर्जी हो सकती है. जिसके कारण फायदे की जगह पर उस चीज का उपयोग करने से नुकसान भी हो सकता है|
TagsSkin Careचेहरेपिंपल्सउपायSkin CareFacePimplesRemediesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





