- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Skin Care: गर्मियों...
लाइफ स्टाइल
Skin Care: गर्मियों में त्वचा रहेगी ग्लोइंग और फ्रेश, ऐसे करें गुलाब के फूलों का इस्तेमाल
Sarita
31 March 2025 8:39 AM IST

x
Skin Care: गर्मियों में स्किन को ग्लोइंग और फ्रेश बनाए रखने में भी गुलाब का फूल बहुत फायदेमंद हो सकता है. गुलाब के फूलों और गुलाब जल में ऐसे कई गुण होते हैं जो आपकी स्किन को नमी, सुकून और ताजगी प्रदान करते हैं. आइए जानते हैं स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए आप किस तरह के गुलाब के फूल का उपयोग कर सकते हैं|
गुलाब जल
गुलाब जल त्वचा के लिए एक नेचुरल टोनर की तरह काम करता है. यह त्वचा को ठंडक और नमी देता है, जिससे गर्मियों में स्किन सॉफ्ट और ग्लोइंग रहती है. आप दिन में दो से तीन बार गुलाब जल का उपयोग टोनर की तरह कर सकते हैं. गुलाब जल में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो त्वचा में रैशेज और जलन को शांत करने में भी मदद कर सकते हैं|
फेस पैक
गुलाब की पंखुड़ियों को पानी से साफ कर, इसे पानी में 3 से 4 घंटे के लिए भिगोकर रख दें. इसके बाद इस पीस लें और इसमें 2 चम्मच शहद और एक चम्मच गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बनाएं. इसे चेहरे पर 20 से 25 मिनट तक लगाए रखने के बाद पानी से चेहरे को धो लें. इसका उपयोग हफ्ते में दो बार करा जा सकता है. इससे स्किन को ग्लोइंग बनाए रखने में मदद मिल सकती है|
स्क्रब
इसका स्क्रब भी बनाया जा सकता है. इसके लिए गुलाब की पंखुड़ियों को धो लें. इसमें 4 चम्मच बेस और जरूरत के मुताबिक दूध मिलाकर पेस्ट बना लें. इस पेस्ट को चेहरे पर मलें और 3 से 4 मिनट के बाद पानी से साफ कर लें. आप चाहें तो इस फेस पैक की तरह भी लगा सकते हैं. इससे डेड स्किन सेल्स को हटाने और स्किन को ग्लोइंग बनाने में मदद मिल सकती है|
गुलाब का तेल भी स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है.यह त्वचा को मॉइस्चराइज करने और नमी बनाए रखने में मदद करता है.साथ ही स्किन को सॉफ्ट बनाने और दाग-धब्बों को कम करने में मदद कर सकता है.इसे 15 से 20 मिनट तक चेहरे पर लगाकर धो लें, इससे त्वचा पर ग्लो आएगा|
TagsSkin Careगर्मियोंत्वचाग्लोइंग Skin CareSummerSkinGlowingजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





