- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Skin Care: गर्मियों...
लाइफ स्टाइल
Skin Care: गर्मियों में मॉइश्चराइजर लगाना चाहिए या नहीं? जानिए इससे जुड़ी कुछ बातें
Sarita
30 March 2025 6:45 AM IST

x
Skin Care: गर्मियों का मौसम आते ही ज्यादातर लोग स्किन केयर में बदलाव करने लगते हैं. गर्मियों के मौसम में स्किन की देखभाल और जरूरी हो जाती है, जिसकी वजह लोग मौसम बदलते ही अपनी स्किन पर कई चीजें लगाना छोड़ देते हैं, जिसमें से एक है मॉइस्चराइजर. लोगों को लगता है कि गर्मियों में स्किन को मॉइस्चराइज करने की जरूरत नहीं पड़ती है. ऐसा माना जाता है कि गर्मी में त्वचा को पहले से ही प्रॉपर नमी मिल जाती है, इसलिए मॉइस्चराइजर लगाने की जरूरत नहीं होती. लेकिन क्या ये सच है?
क्या गर्मियों में मॉइस्चराइजर लगाने से स्किन ऑयली हो जाती है, या फिर ये एक जरूरी स्किन केयर स्टेप है जिसे हर मौसम में फॉलो करना चाहिए? चलिए आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि गर्मियों में मॉइस्चराइजर लगाना सही है या गलत. साथ ही मॉइस्चराइजर के फायदे क्या और नुकसान क्या है.
गर्मियों में मॉइस्चराइजर लगाना चाहिए?
जी हां, गर्मियों में भी स्किन को मॉइस्चराइज की जरूरत होती है. दरअसल, मॉइस्चराइजर हमारी त्वचा को हाइड्रेटेड रखने और बाहरी हानिकारक तत्वों से बचाने का काम करता है. भले ही गर्मियों में त्वचा पर पसीना ज्यादा आता हो, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि उसे मॉइस्चराइजर की जरूरत नहीं होती. ऐसी कई वजह हैं जो गर्मी में भी स्किन को ड्राई कर सकती हैं. जान लेते हैं आखिर क्यों गर्म मौसम में भी मॉश्चराइजर लगाना चाहिए.
गर्मियों में त्वचा को मॉइस्चराइजर की जरूरत क्यों होती है?
पसीना स्किन को ड्राई कर सकता है जब शरीर से पसीना निकलता है, तो ये त्वचा की नमी को भी साथ ले जाता है, जिससे स्किन रूखी और बेजान हो सकती है. वहीं, मॉइस्चराइजर लगाने से स्किन का हाइड्रेशन बना रहता है.
तेज धूप से बचाव गर्मी में तेज धूप और यूवी किरणों का असर स्किन पर ज्यादा पड़ता है, जिससे त्वचा का नेचुरल ऑयल बैलेंस बिगड़ सकता है. सही मॉइस्चराइजर स्किन की सुरक्षा में मदद करता है.
एयर कंडीशनर स्किन को ड्राई करता है अगर आप दिनभर AC में रहते हैं, तो आपकी त्वचा धीरे-धीरे रूखी हो सकती है।. मॉइस्चराइजर लगाने से स्किन में नमी बनी रहती है और वो हेल्दी रहती है.
ऑयली स्किन के लिए भी जरूरी है मॉइस्चराइजर बहुत से लोग सोचते हैं कि अगर उनकी स्किन ऑयली है तो उन्हें मॉइस्चराइजर की जरूरत नहीं है. लेकिन सच ये है कि ऑयली स्किन पर भी मॉइस्चराइजर लगाना जरूरी होता है, ताकि त्वचा में ऑयल बैलेंस बना रहे और ज्यादा सीबम प्रोडक्शन न हो.
गर्मियों के लिए सही मॉइस्चराइजर कैसा होना चाहिए?
गर्मियों के लिए वॉटर-बेस्ड या जेल-बेस्ड मॉइस्चराइजर बेस्ट होते हैं. ये हल्के होते हैं और स्किन पर ज्यादा ऑयली या चिपचिपे नहीं लगते. इसके अलावा ऑयल-फ्री और नॉन-कॉमेडोजेनिक मॉइस्चराइजर का भी यूज कर सकते हैं. ये यह स्किन के पोर्स को बंद नहीं करते और मुंहासे नहीं होने देते|
TagsSkin Careगर्मियोंमॉइश्चराइजर Skin CareSummerMoisturizerजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





