- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Skin Care: हल्दी में...
लाइफ स्टाइल
Skin Care: हल्दी में ये चीजें मिलाकर चेहरे पर लगाएं, कुछ ही दिनों में मिलेगी बेदाग और निखरी त्वचा
Sarita
22 Dec 2024 7:35 AM IST

x
Skin Care: हल्दी से जुड़े कुछ घरेलू नुस्खे आपकी स्किन के लिए रामबाण साबित हो सकते हैं। हम आपको ऐसे 5 घरेलू नुस्खों के बारे में बताएंगे जिन्हें अपनाकर आप न सिर्फ अपनी त्वचा को चमकदार बना सकते हैं, बल्कि दाग-धब्बों को कम करने और त्वचा को हाइड्रेट रखने में भी सफल हो सकते हैं। आइए जानें।
हल्दी और शहद:शहद में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो मुंहासों से लड़ने में मदद करते हैं। हल्दी और शहद का पेस्ट त्वचा को नमी देता है और उसे मुलायम बनाता है।
बनाने का तरीका: एक चम्मच शहद में आधा चम्मच हल्दी पाउडर मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे चेहरे पर लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर ठंडे पानी से धो लें।
हल्दी और दही: दही में लैक्टिक एसिड होता है जो एक नेचुरल एक्सफोलिएंट की तरह काम करता है। यह त्वचा की डेड स्किन को हटाकर उसे चमकदार बनाता है। हल्दी और दही का पेस्ट चेहरे पर लगाने से त्वचा को पोषण मिलता है और मुंहासे कम होते हैं।
बनाने का तरीका: एक चम्मच दही में आधा चम्मच हल्दी पाउडर मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे चेहरे पर लगाकर 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर ठंडे पानी से धो लें।
हल्दी और बेसन: बेसन में विटामिन और न्यूट्रिएंट्स होते हैं जो त्वचा को पोषण देते हैं। हल्दी और बेसन का पेस्ट चेहरे पर लगाने से त्वचा टाइट होती है और दाग-धब्बे कम होते हैं।
बनाने का तरीका: दो चम्मच बेसन में आधा चम्मच हल्दी पाउडर और थोड़ा सा पानी मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे चेहरे पर लगाकर 20 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर ठंडे पानी से धो लें।
TagsSkin Careहल्दीचीजेंचेहरेबेदागनिखरीत्वचाSkin Careturmericthingsfacespotlessglowingskinजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





