- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Skin care: चावल के आटे...
लाइफ स्टाइल
Skin care: चावल के आटे में ये 2 चीजें मिलाकर चेहरे पर लगाएं, आएगा निखार
Sarita
29 March 2025 9:21 AM IST

x
Skin care: आजकल तेज धूप में निकलने से चेहरे पर पिगमेंटेशन की समस्या बढ़ने लगी है। खानपान में लापरवाही के कारण स्किन से जुड़ी समस्या काफी बढ़ गई हैं। कई बार तो स्किन इतनी डल सी नजर आने लगती है कि पूरा चेहरा ही मुरझाया हुआ दिखाई देता है। स्किन पर ग्लो लाने के लिए और दाग-धब्बों को दूर करने के लिए आप चावल के आटे में कुछ खास चीजें मिलाकर इस्तेमाल करें। इससे आपकी स्किन बेदाग नजर आएगी और चेहरे की झाइयां भी कम हो जाएंगी। जानिए कैसे फेस पर निखार पाने के लिए अप्लाई करें चावल का आटा|
दरअसल चावल के आटे का इस्तेमाल काफी पुराने समय से किया जाता रहा है। चावल का आटा त्वचा के दाग-धब्बे दूर करने में असरदार काम करता है। चावल के आटे में नेचुरली ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो रंग साफ करते हैं और चेहरे पर निखार लाते हैं। अगर आप चावल के आटे में हल्दी और शहद मिलाकर लगाते हैं तो रिजल्ट और बेहतर आते हैं।
चावल के आटे में हल्दी मिलाकर लगाएं- चावल का आटा स्किन ब्राइटनेस का काम करता है। अगर आप इसमें हल्दी मिलाकर लगाते हैं तो इससे स्किन को एंटी माइक्रोबियल गुण भी मिलते हैं। इससे पिंपल्स, झाइयों और झुर्रियों की समस्या दूर होती है। चावल का आटा फेस पर मौजूद दाग-धब्बों को दूर करता है। इसके इस्तेमाल से रंगत में सुधार आता है।
चावल के आटे में शहद मिलाकर लगाएं- फेस पर सबसे अच्छा और तुरंत असर पाने के लिए चावल के आटे में शहद मिलाकर लगाएं। इससे स्किन इंस्टेंट ग्लो करने लगेगी। चावल का आटा और शहद लहाने से त्वचा मुलायम होगी और ऊपरी परत साफ और सुंदर बन जाएगी। शहद स्किन को डीप पोषण देता है और नमी प्रदान करता है। इसके अलावा शहद में एंटीबैक्टीरियल और मॉइस्चराइजिंग गुण पाए जाते हैं जो त्वचा में नमी बरकरार रखते हैं।
आप चाहें तो ऐसे ही चावल के आटे में थोड़ा कच्चा दूध मिलाकर अपनी त्वचा पर लगा सकते हैं। झाईं दूर करने के लिए चावल के आटे का इस्तेमाल किया जाता है। इससे त्वचा पर दिखने वाले दाग-धब्बे आसानी से साफ हो जाते हैं। चावल का आटा लगाने से फेस पर निखार आने लगता है।
TagsSkin careचावलआटेचेहरेनिखार Skin carericeflourfaceglowजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





