- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Skin Care: सही फेस...
लाइफ स्टाइल
Skin Care: सही फेस टोनर से दूर हो सकती हैं त्वचा की कई समस्याएं, जानें कब और कैसे करें इसका इस्तेमाल
Sarita
15 Feb 2025 12:07 PM IST
Skin Care: एक सही स्किन केयर में क्लिंजर, टोनर और मॉइश्चराइजर शामिल होता है। क्लिंजर चेहरे को डीप क्लीन करता है और मॉइश्चराइजर चेहरे नमी देने के साथ मुलायम बनाता है। वहीं फेस टोनर पीएच संतुलन में मदद करने के साथ छिद्रों को निखारने और स्किन में कसाव लाने में मदद करता है। अगर आरप रोजाना के स्किन केयर में टोनर का इस्तेमाल करते हैं तो आप कई स्किन प्रॉब्लम से छुटकारा पा सकते हैं। यहां जानिए फेस टोनर के कुछ फायदे और इसे कब और कैसे यूज करें।
फेस टोनर के फायदे-
1) स्किन केयर में टोनर एक बेहतरीन और जरूरी स्टेप है। ये स्किन से एक्सट्रा गंदगी और मेकअप के अवशेषों को हटाने में मदद करता है। इसके इस्तेमाल से आप तैलिया स्किन या फिर ब्लैहेड्स से खुद को बचा सकते हैं।
2) फेस पर टोनर लगाने से आप स्किन के पीएच को बैलेंस कर सकते हैं। इसके इस्तेमाल से मुंहासों के निशान, भरे हुए छिद्रों और खुरदुरे धब्बों को हटाने में मदद मिलती है।
3) फेस टोनर स्किन को मॉइस्चराइज़र को ज्यादा अच्छे से अवशोषित करने में मदद करता है, ये मेकअप और डेड स्किन सेल्स को हटाने में भी मदद करता है।
4) सही टोनर आपके चेहरे को हेल्दी चमक पाने में मदद कर सकता है। ये स्किन टोन को भी बेहतर कर सकता है।
कब और कैसे यूज करें फेस टोनर-
फेस टोनर को सुबह और रात के समय यूज करना चाहिए। सुबह के समय इसे लगाने से ये आपकी स्किन को सनस्क्रीन और मॉइस्चराइजर के लिए तैयार करता है और रात में इसे लगाने पर एक्सट्रा तेल और अशुद्धियों को हटाने में मदद मिलती है। इसका इस्तेमाल करने के लिए अपने चेहरे को साफ करें और फिर टोनर को कॉटन पैड या अपने हाथों से लगाएं। टोनर को अपनी स्किन पर धीरे से थपथपाएं। फेस टोनर को पलकों और होंठ जैसे सेंसेटिव हिस्सों पर लगाने से बचें। ध्यान रखें इसे लगाने के कुछ मिनट तक चेहरे को न छुए और इसे स्किन को सोखने दें। जब ये सूख जाए फिर मॉइस्चराइजर या सीरम लगाएं।
TagsSkin Careटोनरदूरत्वचासमस्याएंtonerremoveskinproblemsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





