लाइफ स्टाइल

Skin Care: बारिश के पानी से पैर कट जाएं तो ठीक होने के लिए आजमाएं ये घरेलू उपाय

Sarita
4 Sept 2025 7:43 AM IST
Skin Care: बारिश के पानी से पैर कट जाएं तो ठीक होने के लिए आजमाएं ये घरेलू उपाय
x
Skin Care: मानसून का मौसम बालों, त्वचा और स्वास्थ्य के लिए कई तरह की समस्याएं लेकर आता है। बारिश के पानी से बाल झड़ने लगते हैं। त्वचा रूखी हो जाती है और पैरों की त्वचा कटने लगती है। पैरों की त्वचा कटने पर बहुत दर्द होता है और चलना-फिरना भी मुश्किल हो जाता है। दरअसल, बारिश के पानी में मिट्टी और गंदे बैक्टीरिया पाए जाते हैं, जो पैरों की त्वचा को काट देते हैं। यह समस्या लंबे समय तक भी रह सकती है। इससे खुजली, जलन जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।
कुछ लोग इसे नज़रअंदाज़ कर देते हैं। लेकिन अगर समय पर इसका इलाज न किया जाए, तो समस्या और बढ़ सकती है। हालाँकि इसके लिए बाज़ार में कई तरह की दवाइयाँ और क्रीम उपलब्ध हैं। लेकिन आप कुछ घरेलू उपाय आज़माकर भी बारिश के पानी से कटे पैरों को ठीक कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके कुछ घरेलू उपाय।
नारियल तेल का करें यूज:
नारियल तेल कटे पैरों से राहत दिलाने में काफी मददगार है. नारियल तेल में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा से कटे, जले और खुजली जैसी दिक्कतों से राहत दिलाने में हेल्पफुल है. इसे आप रात को सोने से पहले प्रभावित जगह पर लगा लेना है. ये पैरों को मॉइस्चराइज करेगा और खुजली , जलन से भी राहत दिलाएगा|
एलोवेरा भी है अच्छा ऑप्शन:
त्वचा के लिए एलोवेरा भी किसी वरदान से कम नहीं है. ये कई तरह की स्किन प्रॉब्लम को ठीक करने में काम आता है. एलोवेरा में भी एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो कटे पैरों को ठीक करने में हेल्पफुल है. सबसे पहले अपने पैरों को अच्छे से साफ कर लें और रात को सोने से पहले प्रभावित एरिया पर एलोवेरा जेल लगा लें. ये त्वचा को जल्दी रिपेयर करेगा.
नीम के पत्तों का पानी दिलाएंगा राहत:
नीम के पत्ते में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो खुजली, जलन और कट जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में मददगार है. अगर बारिश के पानी से आपके पैर भी कट गए हैं तो आप एक टब में नीम के पत्तों का पानी डालकर उसमें 10 मिनट के लिए अपने पैर डालें और फिर नॉर्मल पानी से धो लें. ये जल्द ही कट को भर देगा.
ट्री-ट्री ऑयल का करें इस्तेमाल:
ट्री-ट्री ऑयल भी राहत दिला सकता है. इसे यूज करने के लिए इसमें किसी एसेंशियल ऑयल को मिक्स करें और प्रभावित एरिया पर लगाएं. इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो घाव को भरने से लेकर खुजली, जलन और इंफेक्शन से भी राहत दिलाते हैं. इसका इस्तेमाल रात को सोने से पहले करें
Next Story