- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Skin Care: चेहरे की इन...
लाइफ स्टाइल
Skin Care: चेहरे की इन समस्याओं का इलाज है शहद और नींबू, जानें गर्मियों में कैसे करें इसका इस्तेमाल और इसके फायदे
Sarita
17 May 2025 9:29 AM IST

x
Skin Care: गर्मियों में स्किन की कई समस्याएं बढ़ जाती हैं। होता ये कि तेज धूप से स्किन सन बर्न और हाइपरपिगमेंटेशन का शिकार हो जाती है। इसके अलावा आपकी स्किन में डिहाइड्रेशन से जुड़ी समस्याएं भी देखी जाती हैं। इन तमाम समस्याओं का इलाज शहद और नींबू में छिपा हो सकता है। इसके अलावा ये दोनों एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल भी है जो कि चेहरे की कई समस्याओं के लिए काम आ सकते हैं।
शहद और नींबू चेहरे पर लगाने के फायदे:
सन बर्न में:
सन बर्न की समस्या आजकल आम होती जा रही है। दरअसल, नींबू और शहद दोनों में हीलिंग गुण है। दोनों मिलकर चेहरे ती जलन को शांत करने के साथ इसकी रेडनेस में कमी लाते हैं। तो, नींबू का रस लें और इसमें शहद मिलाकर अपने चेहरे पर लगाएं। कुछ देर छोड़ दें औक ठंडे पानी से चेहरा धो लें।
एक्ने की समस्या में:
एक्ने की समस्या में शहद और नींबू का इस्तेमाल कई प्रकार से फायदेमंद है। ये दोनों ही चीजें एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर है और स्किन में एक्ने की समस्या को कम करता है। तो, नींबू का रस लें और इसमें शहद मिलाएं। आप चाहें तो इसमें लौंग या कपूर का तेल भी मिला सकते हैं और तब इसे चेहरे पर लगाएं। ये एक्ने की समस्या को कम करने में मददगार है।
ड्राई स्किन की समस्या में शहद और नींबू का इस्तेमाल फायदेमंद है। ये दोनों हाइड्रेटिंग गुणों से भरपूर है जो कि स्किन में नमी को लॉक करता है और ड्राई स्किन की समस्या में कमी लाता है। इसके अलावा ये कोलेजन बूस्ट करता है और झुर्रियों में कमी लाता है।
पिगमेंटेशन में:
शहद और नींबू, दोनों ही पिगमेंटेशन को कम करने में मददगार है। नींबू में विटामिन सी और साइट्रिक एसिड है जो कि चेहरे से पिगमेंटेशन को हल्का करते हैं और स्किन की रंगत सुधारते हैं। तो, शहद, नींबू और एलोवेरा मिला लें और इसें अपने चेहरे पर लगाएं। कुछ देर इसे ऐसे ही छोड़ दें और फिर ठंडे पानी से धो लें।
TagsSkin Careचेहरेसमस्याओंइलाजशहदनींबूfaceproblemstreatmenthoneylemonजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





