- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Skin care: खुले...

x
Skin care: खुले रोम छिद्रों की समस्या जो त्वचा का उचित ध्यान न रखने पर हो जाती है। त्वचा की सही ढंग से सफाई न करना, पेट में पाचन की प्रक्रिया खराब होना, भोजन में तेल की अधिक मात्रा, बार बार मेकअप सामग्री को बदलना आदि कारणों की वजह से खुले रोम छिद्रों की समस्या हो जाती है। लगातार चिकनाई के जमने से त्वचा मोटी हो जाती और रोम छिद्रों का फैलाव बढ़ जाता है। इसके लिए कुछ बाते होती है जिस पर ध्यान देना अति आवश्यक हो जाता है, और अगर न दे पाए तो यह समस्या बढ़ने में देर नहीं लगती है। तो आइये ध्यान देते है इन बातो पर|
रोम छिद्रों को बड़े होने से रोकने के लिए सबसे पहले जरूरी है कि इन्हें बढने नहीं दिया जाये और त्वचा की सफाई उचित समय पर करे।
फेस पाउडर, टेलकम पाउडर का इस्तेमाल कम करे और रात को सोने से पहले मेकअप जरुर साफ कर ले, जिससे त्वचा को आवशयक ऑक्सीजन मिलता रहे।
वसा और तैलीय युक्त चीजों का सेवन कम कर दे, क्योकि तैलीय युक्त खाना तैलीय ग्रन्थियो को सक्रिय कर देता है जिससे रोम छिद्र प्रभावित होते है।
जब भी बाहर जाकर आये तो त्वचा को ठन्डे पानी से धोये और इसके बाद चेहरे को दूध व् गुलाबजल में रुई का फाहा भिगोकर चेहरे को अच्छे से साफ करे। इससे चेहरे पर जमी धुल, मिटटी तथा तैलीय पदार्थ अच्छे से साफ हो जाते है।
गहरा मेकअप न करे। इसकी वजह से त्वचा को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन नहीं मिल पाती है।
बर्फ का टुकड़ा लेकर इसे चेहरे पर लगाये इससे खुले रोम छिद्र कम होते है। बर्फ रक्त प्रवाह को बढ़ाकर रोम छिद्रों को बंद करने में मददगार होता है।
TagsSkin careरोमछिद्रोंहटानेउपायSkin careporesremovalremediesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





