- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- skin care: चेहरे की...
लाइफ स्टाइल
skin care: चेहरे की त्वचा से गंदगी साफ करने और प्राकृतिक निखार लाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
Sarita
7 March 2025 10:27 AM IST

x
skin care: गर्मी का मौसम आते ही सबसे ज्यादा लोगों को चेहरे की टेंशन होने लगती है। ऐसा इसलिए क्योंकि चिलचिलाती धूप से चेहरे की रौनक जाने का डर लगता है। इसके साथ ही धूल की वजह से चेहरे पर गंदगी जमने लगती है। लिहाजा आपके चेहरे की नैचुरल चमक धीरे धीरे कम हो जाती है। इस परेशानी से छुटकारा पाने के लिए आप कुछ घरेलू नुस्खे अपना सकते हैं। इससे आपका चेहरा साफ हो जाएगा और फिर से ग्लो लौट आएगा।
पपीता
पपीता ना केवल सेहत के लिए बेहतरीन होता है बल्कि त्वचा के लिए भी अच्छा होता है। इसे ओटमील और कच्चे दूध में मैश करके चेहरे पर लगाएं। जब ये सूख जाए तो हल्के हाथ से चेहरे को साफ करें। अगर आपको इन दोनों चीजों को नहीं मिलाना है तो आप चेहरे पर पपीते को मैश करके ऐसे ही लगाए। जब सूख जाए तो हल्के हाथ से मसाज कर पानी से फेस धो लें। कुछ दिन ऐसा करने से आपको फर्क दिखने लगेगा।
बेसन
बेसन का इस्तेमाल भी आप चेहरे की त्वचा को साफ करने में कर सकते हैं। बस आप बेसन में थोड़ा दही मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर हल्के हाथ से मसाज करें। थोड़ी देर बाद चेहरे को पानी से धो लें। हफ्ते में दो बार ऐसा करें। इससे आपके चेहरे की स्किन साफ हो जाएगी।
मुल्तानी मिट्टी
चेहरे से गंदगी की परत हटाने में मुल्तानी मिट्टी आपकी मदद करेगी। कई लोगों को गर्मी के मौसम में ऑयली स्किन की वजह से बहुत ज्यादा दिक्कत होती है। तैलीय स्किन पर पिंपल्स की समस्या भी सबसे ज्यादा होती है। अगर आप अपने चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी लगाएंगे तो ये स्किन को नेचुरल तरीके से साफ करेगी। साथ ही चेहरे से एक्स्ट्रा तेल भी अवशोषित कर लेगी।
चेहरे की चमक वापिस लाने में टमाटर भी आपकी मदद कर सकता है। बस आप टमाटर लें और उसका रस निकालकर उसे चेहरे पर लगाएं। जब टमाटर का रस सूख जाए तो चेहरे की हल्के हाथ से मसाज करें। इसके बाद पानी से फेस को धो लें। ऐसा कम से कम हफ्ते में तीन बार करें। इससे चेहरा साफ हो जाएगा और रौनक आ जाएगी।
Tagsskin careत्वचागंदगीसाफनिखारटिप्सskin careskindirtcleanglowtipsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





