लाइफ स्टाइल

Skin care: त्वचा की चमक के लिए अपनाएं ये टिप्स

Sarita
24 May 2025 9:17 AM IST
Skin care: त्वचा की  चमक के लिए अपनाएं ये  टिप्स
x
Skin care: गर्मी के मौसम में सबसे ज्यादा लोगों को चिंता अपनी स्किन की होने लगती है। खासतौर पर चेहरे की स्किन। इस मौसम में चिलचिलानी धूप से चेहरे की रौनक जाने का डर सताने लगता है। ऐसा इसलिए क्योंकि धूप की वजह से चेहरे पर टैनिंग होने का खतरा सबसे ज्यादा रहता है। ऐसे में अगर आप अपने चेहरे को ग्लोइंग बनाना चाहते हैं तो ये 5 टिप्स अपनाएं।
चेहरे पर लगाएं टमाटर का रस:
टमाटर का रस चेहरे की स्किन को अंदर से साफ करने का काम करता है। इसके लिए बस आप टमाटर के रस को लें और चेहरे पर लगाएं। कुछ देर बाद जब रस सूख जाएं तो हल्के हाथ से स्किन को रब करें और चेहरे को पानी से धो लें। इससे आपका चेहरा साफ हो जाएगा।
नींबू का इस्तेमाल:
नींबू में विटामिन सी प्रचुर मात्रा में होता है। इसके रस को अगर आप चेहरे पर लगाएंगे तो चेहरे पर चमक आ जाएगी। साथ ही ये चेहरे से गंदगी भी साफ हो जाएगी।
लगाएं एलोवेरा:
अगर आप गर्मियों में अपनी त्वचा की नैचुरल तरीके से देखभाल करना चाहते हैं तो एलोवेरा को अपने फेस पर जरूर लगाएं। इसके लिए आप घर पर एलोवेरा का पेड़ भी लगा सकते हैं और उससे एलोवेरा जेल को चेहरे पर लगाएं या फिर बाजार से भी एलोवेरा जेल का ट्यूब खरीद सकते हैं। आप एलोवेरा जेल को चेहरे पर कभी भी लगा सकते हैं। हालांकि रात में सोते वक्त चेहरे को साफ करने के बाद इसे लगाना ना भूलें।
आपके चेहरे की स्किन को साफ करने में नारियल का तेल भी असरदार है। इससे आप चेहरे की गंदगी को साफ करने के अलावा अपने मेकअप को भी रिमूव कर सकते हैं। इससे चेहरे को नुकसान भी नहीं होगा और स्किन ग्लोइंग हो जाएगी।
Next Story