लाइफ स्टाइल

Skin Care: त्वचा को चमकदार बनाने के लिए पिएं जूस

Sarita
26 Sept 2025 10:36 AM IST
Skin Care:  त्वचा को  चमकदार बनाने के लिए पिएं  जूस
x
Skin Care:स्किन को हेल्दी रखना कोई आसान काम नहीं है। ऐसे में जरूरी ये है कि आप अपनी स्किन में ब्लड सर्कुलेशन और हाइड्रेशन का खास ख्याल रखें। जी हां, आपको यह जान कर हैरानी हो सकती है कि स्किन में ब्लड सर्कुलेन खराब होने से ये एक्ने, ब्लैक हेड्स और झुर्रियों जैसी समस्याओं का कारण बन सकती है। तो, हाइड्रेशन की कमी से चेहरे में ड्राईनेस के साथ डलनेस भी बढ़ती है।
खीरे का जूस पीना स्किन की कई समस्याओं को कम करने में मददगार है। पहले तो ये स्किन को अंदर से डिटॉक्सीफाई करता है और डेड सेल्स का सफाया करता है। इसके अलावा ये स्किन पोर्स को अंदर से साफ करने में मदद करता है और नमी को स्किन में लॉक करता है। इससे रंगत में सुधार आती है।
एप्पल साइडर विनेगर जूस पिएं
एप्पल साइडर विनेगर जूस, स्किन की कई समस्याओं को कम करने में मददगार है। इस जूस की खास बात यह है कि ये एक्ने को कम करने में मददगार है। साथ ही ये त्वचा को डिटॉक्सीफाई भी करता है। इस तरह से ये ड्रिंक, स्किन की कई समस्याओं को कम करने के साथ रंगत निखारने में मददगार है।
अनार का जूस पिएं
अनार का जूस स्किन के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। अनार में एलाजिक एसिड (ellagic acid) होता है जो कि एटी ऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर है। ये मुंहासों के कारण होने वाली सूजन को कम करने में मदद करता है और दाग-धब्बे व पिगमेंटेशन को कम करने में कारगर है। ये त्वचा की टोनिंग को बेहतर बनाने में मददगार है।
टमाटर का जूस पिएं
टमाटर का जूस, सेहत के लिए कई प्रकार के फायदेमंद है। लेकिन, आपको यह जान कर हैरानी हो सकती है कि ये जूस स्किन पोर्स को अंदर से साफ करने और त्वचा की रंगत निखारने में मददगार है। साथ ही इससे डेड सेल्स को बाहर निकालने में भी मदद मिलती है और फाइन लाइन्स की समस्या भी नहीं होती।
Next Story