- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Skin Care: मानसून में...
Skin Care: मानसून में अपनी त्वचा की चमक को फीका न पड़ने दें, ऐसे रखें अपनी त्वचा का ख्याल

सनस्क्रीन लगाना ना भूलें:
बारिश के मौसम में भी धूप से सुरक्षा बहुत जरूरी होती है। सूर्य की यूवी किरणें बादलों को पार करके ज़मीन तक आ जाती हैं और स्किन को नुकसान पहुंचा सकती हैं। इसलिए कम से कम 30 SPF और जलप्रतिरोधी गुणों से युक्त सनस्क्रीन लगायें। सनस्क्रीन ऐसा होना चाहिए जो स्किन की रक्षा कर उसे आराम दे और जिसमें सुरक्षा के लिए गैलनहल और बारिश के दिनों में स्किन की चमक बनाये रखने के लिए एलोवेरा और क्रैब एप्पल के गुण हों।
पानी पिएं:
ढेर सारा पानी पीना बहुत जरूरी है। यदि आप हाइड्रेटेड हैं, तो यह आपकी त्वचा पर दिखाई देगा और आपको नेचुरल चमक मिलेगी। कुछ समय के लिए, आप क्रीमी फ़ाउंडेशन और अन्य कॉस्मेटिक उत्पादों को अलविदा कह सकती हैं, जो आपकी त्वचा को तैलीय बना सकते हैं।
संतुलित डाइट का सेवन करें:
विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर डाइट लेने से त्वचा की नमी बनी रहती है। इसके लिए मछली, अलसी और अखरोट जैसे ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर खाद्य पदार्थों को अपनी डाइट में शामिल करें। ताजे फल व सब्जियां खासतौर से खीरे, टमाटर और तरबूज जैसी पानी से भरपूर सब्जियां स्किन की हाइड्रेट रखती हैं। इसके अलावा शरीर की गंदगी को दूर करने और स्किन की इलास्टिसिटी को बनाए रखने के लिए दिनभर में कम से कम 8-10 गिलास पानी पीने का टारगेट रखें।
ग्रीन टी का करें इस्तेमाल:
सेहत के साथ ग्रीन टी, स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद होती है। इसे एंटी-बैक्टीरियल तत्वों का बेस्ट सोर्स माना जाता है। अगर आप नियमित तौर पर ग्रीन टी का इस्तेमाल करते हैं तो कील-मुंहासों और दाग-धब्बों की समस्या से निजात पा सकते हैं।
नारियल का तेल त्वचा के लिए बेहद लाभकारी होता है। बता दें, इसे चेहरे पर लगाने से रूखेपन की समस्या दूर होती है, साथ ही स्किन पर मॉइश्चर मेंटेन रखने में मदद मिलती है। यह कोकोनट ऑयल, एंटी बैक्टीरियल, एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होने के साथ-साथ बरसात के मौसम में स्किन को बैक्टीरिया और इंफेक्शन फ्री रखने में भी काफी मदद करता है।





