लाइफ स्टाइल

Skin care: सोने से पहले करें ये काम, झुर्रियों से मिलेगा छुटकारा

Sanjna Verma
31 July 2024 8:46 AM GMT
Skin care: सोने से पहले करें ये काम, झुर्रियों से मिलेगा छुटकारा
x
Skin care स्किन केयर: बढ़ती उम्र के साथ ही स्किन पर झुर्रियां नजर आने लगती हैं। वहीं झुर्रियों की समस्या को कम करने के लिए महिलाएं अक्सर महंगे से महंगा ब्यूटी ट्रीटमेंट लेती हैं। लेकिन कई बार इन ट्रीटमेंट के साइड इफेक्ट्स भी होते हैं। ऐसे में अगर आप भी झुर्रियों की समस्या से परेशान हैं। तो यह आर्टिकल आपके लिए है।आप एजिंग साइन को कम करने के लिए घरेलू उपचार अपना सकती हैं। घरेलू उपचार करने से स्किन पर नेचुरल निखार आता है। साथ ही झुर्रियों की समस्या भी कम होती है। तो आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको झुर्रियों को कम करने के कुछ घरेलू उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं।
शहद
बता दें कि शहद Antioxidants गुणों से भरपूर होता है। साथ ही यह स्किन के लिए भी फायदेमंद होता है। ऐसे में अगर आप भी झुर्रियों की समस्या से राहत पाना चाहते हैं, तो आप अपने फेस पर शहद की एक पतली परत अप्लाई करें। फिर इसको फेस पर 20-30 मिनट के लिए लगा रहने दें। इसके बाद चेहरा गुनगुने पानी से साफ कर लें।
एलोवेरा जेल
वहीं एलोवेरा जेल भी स्किन के लिए काफी लाभकारी माना जाता है। इसमें विटामिन सी, विटामिन ई के अलावा अन्य कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो आपकी त्वचा को हेल्दी रखने में सहायक होते हैं। एलोवेरा को स्किन पर लगाने से त्वचा की नमी बरकरार रहती है। आप झुर्रियों से निजात पाने के लिए रोजाना एलोवेरा जेल से फेस की मसाज कर सकती हैं।
नारियल तेल
नारियल तेल में फैटी एसिड भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जो आपकी स्किन को पोषण देने में सहायक होता है। इसलिए अगर आप रोजाना सोने से पहले फेस पर नारियल तेल से मसाज करती हैं, तो आपको झुर्रियों की समस्या से राहत मिल सकती है।
जैतून का तेल
जैतून के तेल एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। इस तेल के इस्तेमाल से स्किन संबंधी समस्या कम हो सकती है। झुर्रियों से राहत पाने के लिए आप अपने चेहरे की जैतून तेल से मसाज कर सकते हैं। फिर कुछ देर लगा रहने के बाद फेस पानी से धो लें।
केला
केले में मॉइस्चराइजिंग गुण पाए जाते हैं। केला झुर्रियों को कम करने में सहायक होता है। इसके लिए आप एक केले को मैश कर लें और फिर फेस की मसाज करें। 15 मिनट इसको चेहरे पर लगाने के बाद फेस पानी से धो डालें।
दही
आपको बता दें कि दही में लैक्टिक एसिड पाया जाता है। जो स्किन को Exfoliate करने में मददगार होता है। इसके लिए आप दही से चेहरे की मसाज करें और कुछ देर लगा रहने के बाद फेस साफ पानी से धो डालें।
Next Story