लाइफ स्टाइल

Skin Care: क्या सर्दियों में भी त्वचा पर आते हैं पिंपल्, इन बातों का रखें ध्यान

Sarita
16 Dec 2024 8:14 AM IST
Skin Care: क्या सर्दियों में भी त्वचा पर आते हैं पिंपल्, इन बातों का रखें ध्यान
x
Skin Care: सर्दियों का मौसम चल रहा है लेकिन कुछ लोगों को इस मौसम में पिंपल्स और एक्ने होने लगते हैं. पिंपल्स निकलने के पीछे की वजह खान-पान भी है. ऐसा इसलिए क्योंकि ठंड में हम ऑयली और मसालेदार खूब खाने लगते हैं, जिसका असर स्किन पर दिखाई देता है. आइए जानते हैं कि विंटर में निकलने वाले पिंपल्स से बचाव कैसे करें|
मॉइस्चराइज करें
सर्दियों में त्वचा ज्यादा ड्राई हो जाती है. इस कारण त्वचा में तेल का संतुलन बिगड़ सकता है, जो पिंपल्स का कारण बनता है. इसलिए चेहरे को मॉइस्चराइज करना बेहद जरूरी है. हल्के नॉन-कॉमेडोजेनिक (जो रोमछिद्रों को बंद नहीं करता) मॉइस्चराइज़र का इस्तेमाल करें|
चेहरे की रखें सफाई
सर्दियों में स्किन ड्राई होने के बावजूद चेहरे पर पिंपल्स की समस्या बनी रह सकती है. ऐसा इसलिए क्योंकि त्वचा के रोम छिद्रों में जमा धूल, तेल और गंदगी के कारण मुंहासे हो सकते हैं. चेहरे को दिन में दो बार हल्के फेसवॉश से धोना जरूरी है. यह त्वचा को ताजगी प्रदान करता है और गंदगी को हटाकर त्वचा को साफ रखता है|
स्किन को बार-बार न छुएं
अपने चेहरे को बार-बार छूने ले बचें.ऐसा करने से हाथों की गंदगी और बैक्टीरिया त्वचा पर जमा हो सकते हैं, जिससे पिंपल्स बढ़ सकते हैं. चेहरे को केवल साफ हाथों से छुएं और न ही पिंपल्स को फोड़ने की कोशिश करें क्योंकि इससे संक्रमण बढ़ सकता है|
पिंपल्स दूर करने के लिए नीम का पानी भी मदद कर सकता है. इसके लिए सबसे पहले नीम की कुछ पत्तियां लें और उसे पानी में उबाल लें. पानी उबालने के बाद उसे छानकर एक स्प्रे बोतल में भर लें. इस नीम के पानी को एक दिन में तीन बार स्प्रे करना मददगारी साबित हो सकता है|
Next Story