लाइफ स्टाइल

Skin Care: बारिश के मौसम में त्वचा को मॉइश्चराइज करते समय न करें ये गलतियां

Sarita
15 Jun 2025 6:54 AM IST
Skin Care: पसीने, धूप और चिलचिलाती गर्मी की वजह से स्किन का हाल बुरा हो जाता है. बारिश से भले ही हवा थोड़ी ठंडी हो जाए लेकिन इसमें भी उमस या हल्की गर्मी के कारण कई तरह की प्रॉब्लम होती हैं. उमस में निकलने वाले पसीने के कारण त्वचा पर जलन और खुजली होने लगती है. अगर इसे नजरअंदाज किया जाए तो डार्क स्पॉट्स तक बन जाते हैं. इसलिए बारिश के मौसम में भी स्किन की एक्स्ट्रा केयर करनी पड़ती है. इस मौसम में ज्यादा देर तक मेकअप लगाकर रखने से भी चिपचिपाहट महसूस होने लगती हैं. वहीं कुछ लोग बारिश में भीगना पसंद करते हैं जिस वजह से उनकी स्किन पर एलर्जी, दाने या खुजली जैसी समस्याएं हो सकती हैं|
मानसून में आप त्वचा का कैसे ख्याल रखते हैं वो बहुत जरूरी है. सही तरीके से त्वचा को मॉइस्चराइज करना भी जरूरी है. पर सवाल है कि इस दौरान हवा में नमी ज्यादा होती है और इस बीच स्किन को मॉइस्चराइज करना चाहिए या नहीं|
इस मौसम में कौन-से स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना है जिससे आपकी त्वचा में ऑयली महसूस न हो ये भी अहम रोल प्ले करता है. उमस वाले मौसम में स्किन को मॉइस्चराइज करते समय भी कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है. तो आइए इस आर्टिकल में जानते हैं कि किस तरह आप बारिश के मौसम में अपनी स्किन का ध्यान रख सकते हैं|
बारिश में स्किन को मॉइस्चराइज करते वक्त क्या गलतियां न करें:
लाइट वेट मॉइस्चराइजर का करें इस्तेमाल:
बारिश के मौसम में अगर आप नहीं चाहते कि आपकी स्किन में कोई प्रॉब्लम हो तो सही तरह का मॉइस्चराइजर यूज करें. मॉइस्चराइजर ऐसा होना चाहिए जो आपकी स्किन से एक्स्ट्रा ऑयल को कंट्रोल करने में हेल्प करें और आपकी स्किन को मॉइस्चराइज रखें. क्योंकिं ह्यूमिडिटी की वजह से स्किन ज्यादा ऑयली हो जाती है|
वॉटर बेस्ड मॉइस्चराइजर का करें यूज:
बारिश के मौसम में ह्यूमिडिटी की वजह से स्किन में चिपचिपाहट महसूस होने लगती हैं ऐसे में आप हमेशा जेल बेस्ड मॉइस्चराइजर का ही इस्तेमाल करें जिससे आपकी स्किन हाइड्रेटेड रहे और पोर्स क्लॉग न हों|
गलत मॉइस्चराइजर का चुनाव करना:
हमेशा अपने स्किन टाइप के हिसाब से ही मॉइस्चराइजर का यूज करें. अगर आप अपने स्किन टाइप का ध्यान रखते हुए मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल नहीं करते हैं तो ऐसे में आपको स्किन प्रॉब्लम हो सकती हैं. इसलिए हमेशा अपनी स्किन टाइप और केयर को ध्यान में रखते हुए मॉइस्चराइजर चुनें|
स्किन को मॉइस्चराइज करने से पहले करें चेहरा साफ:
आप कभी भी स्किन को मॉइस्चराइज करें तो इस बात का ध्यान रखें कि चेहरा साफ है या नहीं. पहले किसी माइल्ड फेस वॉश या साबुन से चेहरे को धो लें. फिर स्किन पर मॉइस्चराइजर लगाएं. अगर आप चेहरे को बिना साफ किए मॉइस्चराइज करते हैं तो आपको स्किन प्रॉब्लम्स जैसे पिंपल्स और एक्ने हो सकते हैं|
Next Story