लाइफ स्टाइल

Skin Care: चुकंदर से त्वचा को मिलेगा गुलाबी निखार, ट्राई करें इससे बने ये फेस पैक

Sarita
15 Feb 2025 11:52 AM IST
Skin Care: चुकंदर से त्वचा को मिलेगा गुलाबी निखार, ट्राई करें इससे बने ये फेस पैक
x
Skin Care: जी हां, चुकंदर में एंटी-ऑक्सीडेंट्, एंटी-एजिंग, एंटी-इंफ्लेमेटरी जैसे गुण पाए जाते हैं, जो आपकी स्किन से सूजन, झुर्रियां और फाइन-लाइंस को कम करने में प्रभावी हो सकते हैं। खासकर सर्दियों में चुकंदर के फेस पैक को लगाने से चेहरे का निखार और गुलाबीपन बना रह सकता है। आज इस कड़ी में हम आपको चुकंदर से बने कुछ फेस पैक की जानकारी देने जा रहे हैं जिनका इस्तेमाल कर त्वचा को गुलाबी निखार दिया जा सकता हैं। आइये जानें इनके बारे में|
चुकंदर और खट्टी क्रीम का फेस पैक
धूप के कारण अक्सर लोगों को टैनिंग की समस्या हो जाती है। सूरज की हानिकारक यूवी किरणों की वजह से त्वचा में कालापन तथा रूखापन आ जाता है। इसी टैनिंग से छुटकारा पाने के लिए चुकंदर की मदद ले सकते हैं। इसके लिए आप एक कटोरी लेकर उसमें एक चम्मच चुकंदर के रस में 1 चम्मच खट्टी क्रीम मिलाएं। अब इस फेस पैक से अपनी स्किन की मसाज करें और 20 मिनट के लिए छोड़ दें। और सूखने के बाद चेहरे को सादा पानी से धो लें। इस फेस पैक के हफ्ते में दो बार इस्तेमाल से आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।
चुकंदर और एलोवेरा का फेस पैक
स्किन की समस्याओं को दूर करने के लिए एलोवेरा और चुकंदर का फेसपैक चेहरे पर लगाएं। चुकंदर से तैयार फेसपैक लगाने से आपकी स्किन पर निखार आएगा। चुकंदर और एलोवेरा का फेसपैक तैयार करने के लिए सबसे पहले 2 चम्मच चुकंदर का जूस लें। इसमें 1 चम्मच एलोवेरा जेल डालकर इसे अच्छी तरह से मिक्स करें। अब इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाकर 20 मिनट के लिए छोड़ दें। बाद में अपने चेहरे को नॉर्मल पानी से धो लें।
चुकंदर और दही का फेस पैक
चुकंदर का फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले चुकंदर के छिलके को अच्छी तरह से छील लें। चुकंदर को घिसकर या पीसकर उससे रस निकाल लें। इसके बाद एक बर्तन में बेसन, नींबू का रस, दही और चुकंदर का रस मिला लें। इन सभी चीजों को अच्छी तरह से मिला लें और फेस पर लगा लें और कुछ देर के लिए छोड़ दें। कुछ समय बाद जब फेस पैक अच्छी तरह सूख जाएं तो पानी से धो लें। इस फेस पैक को आप हफ्ते में एक दिन जरूर लगाएं। इससे आपके चेहरे का निखार बढ़ेगा।
चुकंदर और गुलाबजल का फेस पैक
चुकंदर और गुलाबजल से तैयार फेसपैक चेहरे पर लगाने से आपकी स्किन पर ग्लो आएगा। साथ ही झुर्रियां और फाइन-लाइंस दूर हो सकती हैं। इसके लिए आधा चम्मच चुकंदर का जूस लें। इसमें थोड़ा सा गुलाबजल मिक्स करके इसे चेहरे पर लगाएं। इसके बाद चेहरे की कुछ मिनटों तक मसाज करें। इसके बाद 15 मिनट के लिए इसे छोड़ दें। बाद में नॉर्मल पानी से चेहरा धो लें। इससे स्किन पर निखार पा सकते हैं।
Next Story