- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Skin Care: सुबह उठते...
लाइफ स्टाइल
Skin Care: सुबह उठते ही चेहरे पर लगाएं ये खास चीज, स्किन हाइड्रेट रहेगी और झुर्रियों से भी मिलेगी राहत
Sarita
16 Feb 2025 6:46 AM IST

x
Skin Care: सुबह सबसे पहले चेहरे को पानी से धोने के बाद यदि आप अपनी त्वचा पर ताजा एलोवेरा लगाते हैं, तो इसके कई फायदे होंगे। एलोवेरा में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। इसका इस्तेमाल स्क्रब, मेकअप रिमूवर, मॉश्चराइजर और एंटी एजिंग क्रीम के रूप में भी किया जा सकता है। आज हम जानेंगे कि एलोवेरा स्किन से जुड़ी किन समस्याओं में लाभकारी है और इसका इस्तेमाल कैसे करना चाहिए
एलोवेरा कई प्रकार की स्किन प्रॉब्लम्स को दूर करने में बेहद कारगर है। यह आपकी त्वचा को साफ और हेल्दी बनाए रखता है। आइए जानते हैं एलोवेरा किन समस्याओं में सहायक है|
टैनिंग से छुटकारा पाने के लिए-
अगर आप भी स्किन टैनिंग से परेशान हैं तो एलोवेरा इसका बेहतरीन इलाज है। आप सुबह के समय एलोवेरा जेल में थोड़ा गुलाब जल मिक्स करके टैनिंग से प्रभावित जगह पर लगाएं। कुछ घंटों बाद नहा लें। इस प्रक्रिया से आपकी स्किन में टैनिंग के निशान हल्के हो जाएंगे। एलोवेरा और गुलाब जल की यह खास मिश्रण आपकी त्वचा को ठंडा करने के साथ-साथ डलनेस को भी दूर करने में मदद करेगा।
एंटी एजिंग के लिए एलोवेरा का उपयोग-
एलोवेरा एक प्राकृतिक एंटी एजिंग एजेंट है। इसके इस्तेमाल से त्वचा पर उम्र के प्रभाव और झुर्रियां कम होने लगती हैं। आप एलोवेरा जेल में विटामिन ई का ऑयल मिक्स करके इसे अपनी स्किन पर इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा, विटामिन C का पाउडर भी इसमें मिक्स कर सकते हैं, जिससे यह और भी प्रभावी हो जाता है। संतरा का पाउडर भी इसके साथ मिलाकर इस्तेमाल करें, तो त्वचा और भी ताजगी से भर उठेगी।
डेड स्किन से राहत पाने के लिए-
डेड स्किन आपकी त्वचा को काला और बेजान बना सकती है। यदि आप डेड स्किन से राहत पाना चाहते हैं, तो एलोवेरा इस समस्या के लिए बेहतरीन उपाय है। सबसे पहले अपने चेहरे को अच्छी तरह से साफ करके तौलिया से पोछें। फिर एलोवेरा जेल की एक पतली परत चेहरे पर लगाएं। 10 से 15 मिनट तक इसे लगा रहने दें और हल्के हाथों से मसाज करते हुए चेहरे को धो लें। इससे आपकी त्वचा से डेड स्किन निकल जाएगी और त्वचा फिर से निखार से भर उठेगी।
मेकअप रिमूव करने के लिए भी एलोवेरा का इस्तेमाल किया जा सकता है। यदि आपके पास मेकअप रिमूवर नहीं है या आप प्राकृतिक विकल्प तलाश रहे हैं, तो एलोवेरा का सहारा लें। इसके लिए एक कॉटन पैड पर थोड़ा सा एलोवेरा जेल लेकर हल्के हाथों से मेकअप साफ करें। इससे आपकी त्वचा से मेकअप तो साफ होगा ही, साथ ही स्किन भी मॉश्चराइज हो जाएगी। एलोवेरा में मौजूद प्राकृतिक गुण आपकी त्वचा को सूखे से बचाकर सौम्य तरीके से साफ करता है।
TagsSkin Careसुबहस्किन हाइड्रेटझुर्रियोंराहतSkin Caremorningskin hydratewrinklesreliefजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





