- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Skin care: गर्मियों...
लाइफ स्टाइल
Skin care: गर्मियों में सुबह अपने चेहरे पर लगाएं ये चीजें, दिनभर फ्रेश रहेगी आपकी त्वचा
Sarita
25 April 2025 6:27 AM IST

x
Skin care: तेज गर्मी में आप घर पर मौजूद कुछ चीजों को चेहरे पर लगा सकते हैं. जिससे आपका चेहरे को ठंडक मिले आपकी स्किन सॉफ्ट रहे. आइए जानते हैं उन नेचुरल चीजों के बारे में जो आप सुबह स्किन पर लगा सकते हैं|
रोज वॉटर
आप रोज वॉटर का टोनर की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं. फेस वॉश के कॉटन की मदद से रोज वाटर चेहरे पर लगाएं. इससे स्किन को हाइड्रेट और पोर्स को टाइट करने में मदद करता है. इसे नेचुरल टोनर भी कहा जा सकता है,जो स्किन को ताजगी प्रदान करता है और गर्मी के कारण स्किन पर होने वाली जलन को भी कम कर सकता है|
एलोवेरा जेल
सुबह फेस वॉश करने के बाद आप एलोवेरा जेल चेहरे पर लगा सकते हैं. इस स्किन के लिए ठंडक पहुंचाने के साथ ही सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाए रखने में मदद करता है. अगर आपकी स्किन ऑयली है, तो एलोवेरा जेल एक आपके लिए लाइट मॉइश्चराइजर की तरह काम करेगा और आपकी स्किन चिपचिपी नहीं लगेगी|
खीरे का रस
खीरे के रस का उपयोग भी आप नेचुरल टोनर की तरह कर सकते हैं. इससे स्किन को हाइड्रेट रहती है और ठंडक मिलती है. इसके साथ ही यह चेहरे पर निखार लाने में भी मदद कर सकता है. इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, ऐसे में इससे सूजन, रेडनेस और पिंपल्स को कम करने में मदद मिल सकती है|
कच्चे दूध में लैक्टिक एसिड होता है, जो डेड स्किन सेल्स को हटाने और स्किन को एक्सफोलिएट करने में मदद करता है. इससे स्किन को ग्लोइंग बनाने में मदद मिलती है. साथ ही यह स्किन को मॉइस्चराइज करने में मदद करता है|
इसके अलावा आपको अपनी स्किन टाइप के मुताबिक मॉइस्चराइज और एसपीएफ जरूर लगाना चाहिए. ऑयली स्किन वालों के लिए जेल या वाटर बेस्ड मॉइश्चराइजर और एसपीएफ सही रहेगा. इसके अलावा हफ्ते में दो बार स्क्रब जरूर करें, जिससे स्किन पर जमी धूल-मिट्टी को हटाया जा सके|
TagsSkin careगर्मियोंचेहरेफ्रेशत्वचाSkin caresummerfacefreshskinजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





