- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Skin Care: रात को सोने...
लाइफ स्टाइल
Skin Care: रात को सोने से पहले गुलाब जल के साथ लगाएं ये चीजें, चेहरे पर आएगा नेचुरल ग्लो
Sarita
7 Oct 2025 7:22 AM IST

x
Skin Care: हर कोई चाहता है कि उसका चेहरा सुबह उठते ही साफ, फ्रेश और चमकदार दिखे। अगर आप भी ऐसा ही चाहते हैं तो रात में सोने से पहले स्किन का अच्छे से ख्याल रखना जरूरी है। इसके लिए आपको किसी महंगे प्रोडक्ट की जरूरत नहीं, बस गुलाब जल और कुछ घरेलू चीजों से ही चेहरा चमकने लगेगा। गुलाब जल चेहरे को ठंडक देता है, साफ करता है और स्किन को नमी भी देता है। जानिए कौन सी 3 चीजें आप गुलाब जल में मिलाकर लगा सकते हैं जिससे चेहरा नेचुरल तरीके से निखरने लगे।
1. गुलाब जल और एलोवेरा जेल:
गुलाब जल में थोड़ा सा एलोवेरा जेल मिलाकर लगाने से चेहरे पर बहुत अच्छा असर होता है। एलोवेरा स्किन को ठंडक देता है, जलन कम करता है और दाने-पिंपल्स को भी ठीक करता है। गुलाब जल स्किन को टोन करता है और उसे हाइड्रेट करता है। इसे मिलाकर चेहरे पर हल्के हाथों से लगाएं और ऐसे ही सो जाएं। सुबह चेहरा साफ और तरोताजा दिखेगा।
2. गुलाब जल और शहद:
अगर आपकी स्किन रूखी-सूखी रहती है तो गुलाब जल में थोड़ा शहद मिलाकर लगाएं। शहद स्किन को गहराई से नमी देता है और गुलाब जल उसे फ्रेश बनाता है। दोनों को मिलाकर चेहरे पर लगाएं और छोड़ दें। यह चेहरे को मुलायम बनाता है और एक नेचुरल ग्लो भी लाता है। सुबह उठने पर चेहरा फ्रेश और चमकदार नजर आएगा।
TagsSkin Careगुलाब जलचेहरेनेचुरल ग्लोSkin CareRose WaterFaceNatural Glow जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज का ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsChhattisgarh NewsHindi NewsInsdia NewsKhabaron SisilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
Next Story





