- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Skin Care: गर्मियों...
लाइफ स्टाइल
Skin Care: गर्मियों में सुबह-सुबह चेहरे पर लगाएं ये घरेलू चीजें, दिनभर बना रहेगा निखार
Sarita
7 May 2025 9:19 AM IST

x
Skin Care: जब कुछ महिलाएं सुबह सोकर उठती हैं तो उनका चेहरा बहुत ही मुरझाया हुआ लगता है. ऐसे में उन्हें जरूरत है कुछ देसी और घरेलू चीजों के इस्तेमाल की. आज हम आपको इस आर्टिकल में बताएं 5 ऐसी ही नेचुरल चीजें. जिन्हें अगर आपने सुबह अपने चेहरे पर लगा लिया तो पूरा दिन चेहरा खिला-खिला रहेगा. चलिए जानते हैं कौन सी हैं वो चीजें और इन्हें चेहरे पर किस तरह लगाएं|
चावल का पानी:
चावल का पानी स्किन ब्राइटनिंग में काफी हेल्प करता है. सुबह उठने के बाद अगर आप चावल के पानी से अपना चेहरे धोती हैं तो ये चेहरे को एक नेचुरल चमक देगा और पूरा दिन आपका चेहरे ग्लो भी करेगा. इसके लिए आपको थोड़े से चावल को रातभर भिगोकर रखना है और सुबह चावल को निकालकर उसके पानी से फेस वॉश कर लेना है. आप रिजल्ट खुद फील करेंगी|
बेसन और हल्दी का पेस्ट:
बेसन और हल्दी दोनों ही चेहरे के लिए काफी असरदार चीजें हैं. ये डेड स्किन को निकालकर चेहरे को ग्लोइंग बनाने में मदद करता है. इसके लिए एक कटोरी में एक चम्मच बेसन लें उसमें चुटकी भर हल्दी मिलाएं. इस पेस्ट को बनाने के लिए आप दूध और पानी किसी का भी इस्तेमाल कर सकती हैं. इसके बाद इसे अपने चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट के बाद चेहरे धो लें|
कोकोनट ऑयल:
अगर आपकी स्किन मुरझाई हुई लग रही है तो आपके लिए नारियल तेल बेस्ट रहेगा. ये स्किन को चमकदार और सॉफ्ट बनाता है. साथ ही स्किन को दिनभर मॉइस्चराइज भी रखता है. थोड़ा सा ऑयल लें और इससे अपने चेहरे पर कुछ देर के लिए मसाज करें. 5-10 मिनट रखने के बाद वेस वॉश कर लें|
दूध लगाएं:
सुबह उठते ही दूध का इस्तेमाल सिर्फ चाय बनाने के लिए ही नहीं बल्कि अपने चेहरे को चमकाने के लिए भी करें. ये डेड स्किन और चेहरे पर जमी गंदगी को हटाता है और चेहरे पर ब्राइटनिंग लगाता है. इसके लिए बस आपको एक कॉटन की हेल्प से पूरे फेस पर दूध को लगाना है और 10 मिनट बाद चेहरा धो लेना है|
दही भी गर्मियों में स्किन को चमकदार और ब्राइट बनाने में काफी हेल्प करता है. सुबह उठकर आप दही चेहरे पर लगाकर 10 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर नॉर्मल पानी से चेहरे धो लें. ये डेड स्किन को हटाकर चेहरे को साफ और ब्राइट करता है|
TagsSkin Careगर्मियोंचेहरेनिखारSkin Caresummerfaceglowजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





