लाइफ स्टाइल

Skin Care: ग्लोइंग स्किन पाने के लिए चेहरे पर लगाएं अंडा, इन 3 तरीकों से बनाएं फेस पैक

Sarita
31 May 2025 12:27 PM IST
Skin Care: ग्लोइंग स्किन पाने के लिए चेहरे पर लगाएं अंडा, इन 3 तरीकों से बनाएं फेस पैक
x
Skin Care: दरअसल, अंडे में बहुत सारे हेल्दी फैट होते हैं जो स्किन की चमक को बनाए रखने में मदद करते हैं। अंडे की सफेदी भी फाइन लाइन्स और झुर्रियों को रोकने में बहुत कारगर होती है। अंडे की सफेदी से आप फेस पैक तैयार कर सकते हैं। यहां देखिए अंडे से फेस पैक बनाने का तरीका।
सेंसेटिव स्किन के लिए अंडे का फेस मास्क:
इस फेस पैक को बनाने के लिए आपको चाहिए
1 अंडे का सफेद भाग
1 चम्मच दही
1 चम्मच शहद
1 चम्मच खीरे का रस
कैसे बनाएं और लगाएं:
इस फेस पैक को बनाने के लिए सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाकर पेस्ट बना लें। फिर इसे चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर चेहरे को धो लें और मॉइस्चराइजर लगाएं। अच्छे रिजल्ट के लिए इसे हफ्ते में एक बार इस्तेमाल करें।
एक्ने वाली स्किन के लिए अंडे का फेस मास्क:
इस फेस पैक को बनाने के लिए आपको चाहिए:
1 अंडे का सफेद भाग
आधे नींबू का रस
कैसे बनाएं और लगाएं:
इस फेस पैक को बनाने के लिए दोनों चीजों को एक साथ मिलाएं और फेंटें। फिर इसे चेहरे और गर्दन पर अच्छी तरह से लगाएं। 15 मिनट तक लगा रहने दें फिर गुनगुने पानी से धोएं और मॉइस्चराइजर लगाएं। इसे हफ्ते में दो बार इस्तेमाल करें।
ब्लैकहेड्स से छुटकारे के लिए अंडे का फेस मास्क:
इस फेस पैक को बनाने के लिए आपको चाहिए-
1 अंडे का सफेद भाग
एक पेपर टॉवल या टिशू
इसे बनाने के लिए अंडे के सफेद भाग को तब तक फेंटें जब तक कि उसमें झाग न आ जाए। फिर इसे ब्रश से अपने चेहरे पर लगाएं। अब पेपर टॉवल को अपने चेहरे पर रखें। अंडे के सफेद भाग के मिक्स की एक और लेयर लगाएं। इसे 10 मिनट तक लगा रहने दें। जब सूख जाए तो धीरे-धीरे टॉवल को हटाएं। फिर अपना चेहरा धोएं और मॉइस्चराइजर लगाएं। अच्छे रिजल्ट के लिए इसे हफ्ते में एक बार इस्तेमाल करें।
Next Story