- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Skin Care After 30:...
लाइफ स्टाइल
Skin Care After 30: बढ़ती उम्र में भी दिखना है खूबसूरत तो 30 के बाद अपनाएं ये स्किन केयर रूटीन
Sarita
14 July 2025 11:55 AM IST

x
Skin Care After 30: ऐसा कहा जाता है कि अगर आप इस उम्र में सही स्किन केयर रूटीन अपनाएंगे तो बढ़ती उम्र में भी आपका चेहरा चमकेगा। ऐसे में यदि आप 50 की उम्र के बाद भी जवां और खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो 30 की उम्र से ही ये स्किन केयर रूटीन फॉलो करना शुरू कर दें। यहां हम आपको स्किन केयर करने का सही तरीका बताने जा रहे हैं।
दिन में दो बार फेस वॉश है जरूरी:
अगर आप हमेशा जवां दिखना चाहती हैं तो दिन में दो बार चेहरा जरूर धोएं। चेहरा धोने के लिए आप किसी जेंटल फेस वॉश का इस्तेमाल करें। ध्यान रखें कि ये आपकी स्किन टाइप के हिसाब का ही होना चाहिए। यदि ये आपकी त्वचा के हिसाब का नहीं होगा, तो चेहरे को लाभ पहुंचाने की जगह हानि पहुंचा सकता है।
टोनर है जरूरी:
चेहरे पर कसाव बरकरार रखने के लिए टोनर का इस्तेमाल करना काफी जरूरी हो जाता है। ध्यान रखें कि ये टोनर भी आपके स्किन के हिसाब से ही होना चाहिए। टोनर चेहरे की कई परेशानियों को दूर करने का काम करता है। ऐसे में चेहरा धोने के बाद टोनर का इस्तेमाल अवश्य करें।
यदि आप सही उम्र से ही चेहरे पर सही सीरम का इस्तेमाल करेंगी तो इससे त्वचा हाइड्रेट रहेगी। अगर त्वचा में रूखापन नहीं होगा, तो इससे कई परेशानियां अपने आप ही कम हो जाएंगी। ऐसे में ध्यान रखें कि आप भी 30 की उम्र से ही सीरम का इस्तेमाल करना शुरू करें।
नाइट क्रीम लगाएं:
हर स्किन टाइप के हिसाब से आपको बाजार में नाइट क्रीम मिल जाएगी। ऐसे में अपने लिए अपनी स्किन टाइप के हिसाब से ही नाइट क्रीम खरीदें। अब रात में सोने से पहले हर दिन इसका इस्तेमाल करें। इसका इस्तेमाल हमेशा चेहरा धोने के बाद ही करें।
फेस पैक:
बढ़ती उम्र के साथ चेहरे पर ढीलापन बढ़ने लगता है। इस परेशानी से अगर आप राहत पाना चाहती हैं तो आप अपने लिए फेस पैक खरीद सकती हैं। बाजार में कई फेस पैक आते हैं, जो स्किन को टाइट करने में काम आते हैं।
TagsSkin Careखूबसूरतस्किनकेयररूटीनSkin Carebeautifulskincareroutine जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





