लाइफ स्टाइल

Skin Care After 30: बढ़ती उम्र में भी दिखना है खूबसूरत तो 30 के बाद अपनाएं ये स्किन केयर रूटीन

Sarita
2 July 2025 3:55 PM IST
Skin Care After 30: बढ़ती उम्र में भी दिखना है खूबसूरत तो 30 के बाद अपनाएं ये स्किन केयर रूटीन
x
Skin Care After 30: 30 की उम्र के बाद स्किन केयर: बिगड़ती लाइफस्टाइल और गलत खान-पान की वजह से लोग कम उम्र में ही बूढ़े दिखने लगते हैं। अगर खान-पान सही न हो और त्वचा की सही तरह से देखभाल न की जाए तो कम उम्र में ही त्वचा पर झुर्रियां पड़ने लगती हैं। साथ ही त्वचा में ढीलापन आने की वजह से चेहरे की चमक भी 30 की उम्र के बाद गायब होने लगती है। यही वजह है कि त्वचा विशेषज्ञ 30 की उम्र से ही लोगों को त्वचा का खास ख्याल रखने की सलाह देते हैं।
कहा जाता है कि अगर आप इस उम्र में सही स्किन केयर रूटीन को फॉलो करते हैं तो बढ़ती उम्र में भी आपके चेहरे पर चमक बनी रहेगी। ऐसे में अगर आप 50 की उम्र के बाद भी जवां और खूबसूरत दिखना चाहते हैं तो 30 की उम्र से ही इस स्किन केयर रूटीन को फॉलो करना शुरू कर दें। यहां हम आपको स्किन केयर करने का सही तरीका बताने जा रहे हैं।
दिन में दो बार फेस वॉश है जरूरी:
अगर आप हमेशा जवां दिखना चाहती हैं तो दिन में दो बार चेहरा जरूर धोएं। चेहरा धोने के लिए आप किसी जेंटल फेस वॉश का इस्तेमाल करें। ध्यान रखें कि ये आपकी स्किन टाइप के हिसाब का ही होना चाहिए। यदि ये आपकी त्वचा के हिसाब का नहीं होगा, तो चेहरे को लाभ पहुंचाने की जगह हानि पहुंचा सकता है।
चेहरे पर कसाव बरकरार रखने के लिए टोनर का इस्तेमाल करना काफी जरूरी हो जाता है। ध्यान रखें कि ये टोनर भी आपके स्किन के हिसाब से ही होना चाहिए। टोनर चेहरे की कई परेशानियों को दूर करने का काम करता है। ऐसे में चेहरा धोने के बाद टोनर का इस्तेमाल अवश्य करें।
सीरम है जरूरी:
यदि आप सही उम्र से ही चेहरे पर सही सीरम का इस्तेमाल करेंगी तो इससे त्वचा हाइड्रेट रहेगी। अगर त्वचा में रूखापन नहीं होगा, तो इससे कई परेशानियां अपने आप ही कम हो जाएंगी। ऐसे में ध्यान रखें कि आप भी 30 की उम्र से ही सीरम का इस्तेमाल करना शुरू करें।
नाइट क्रीम लगाएं:
हर स्किन टाइप के हिसाब से आपको बाजार में नाइट क्रीम मिल जाएगी। ऐसे में अपने लिए अपनी स्किन टाइप के हिसाब से ही नाइट क्रीम खरीदें। अब रात में सोने से पहले हर दिन इसका इस्तेमाल करें। इसका इस्तेमाल हमेशा चेहरा धोने के बाद ही करें।
बढ़ती उम्र के साथ चेहरे पर ढीलापन बढ़ने लगता है। इस परेशानी से अगर आप राहत पाना चाहती हैं तो आप अपने लिए फेस पैक खरीद सकती हैं। बाजार में कई फेस पैक आते हैं, जो स्किन को टाइट करने में काम आते हैं।
Next Story