लाइफ स्टाइल

Skin Care: चेहरे पर निकल आएं मुंहासे, इन एंटीबैक्टीरियल पत्तियों का करें इस्तेमाल

Sarita
20 Oct 2025 9:43 AM IST
Skin Care: चेहरे पर निकल आएं मुंहासे, इन एंटीबैक्टीरियल पत्तियों का करें इस्तेमाल
x
Skin Care: अक्सर ऐसा होता है कि जब भी कोई खास दिन हो या कोई त्यौहार हो हमारे चेहरे पर मुंहासें आ जाते हैं। अब ऐसे में इस समस्या से तुरंत निजात पाना बेहद मुश्किल होता है। अगर आपके चहेरे पर भी मुंहासों ने अचानक से धावा बोल दिया है तो उससे तुरंत छुटकारा पाने के लिए इन कुछ पत्तियों का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये एंटी बैक्टीरियल पत्तियां स्किन से जुड़ी कई परेशानियां दूर करती हैं। इनका इस्तेमाल आमतौर पर कुचले हुए पत्तों या उनके अर्क का पेस्ट सीधे त्वचा पर लगाकर किया जाता है। तो चलिए जानते हैं स्किन पर आए अचानक से दाग धब्बों को कैसे करें दूर?
दाग धब्बे दूर करने के लिए करें इन पत्तियों का इस्तेमाल:
पुदीने की पत्तियां: पुदीने की पत्तियां, एंटी बैक्टीरियल होने के साथ एंटी इंफ्लेमेटरी भी हैं। यानी ये एक्ने के साथ चेहरे की सूजन को कम करने में भी मददगार हैं। अगर आपको एक्ने की समस्या है तो इन्हें पीस लें और चेहरे पर लगाएं। आप पाएंगे एक्ने अपने आप कम होने लगेंगे।
करी पत्ता: करी पत्ता बालों की समस्याओं के लिए इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन, ये स्किन के लिए भी फायदेमंद है। ये चेहरे के दाग-धब्बों को कम करने में कारगर है। ये चेहरे पर डेड सेल्स को हटाता है और न्यू सेल्स को आने में मदद करता है।
तुलसी पत्ता: तुलसी पत्ता, स्किन इंफेक्शन, खुजली, एलर्जी, एक्ने और त्वचा से जुड़ी कई बीमारियों में कारगर है। तुलसी की पत्तियों को पीस कर चेहरे पर लगाने से स्किन को अंदर से हेल्दी रखने में मदद करता है।
अमरूद की पत्तियां: अमरूद की पत्तियां, त्वचा की कई समस्याओं को कम करने में कारगर तरीके से मदद कर सकती हैं। ये पत्तियां एंटी बैक्टीरियल हैं जो स्किन पोर्स के अंदर छिपे बैक्टीरिया को मारती हैं और एक्ने को रोकती हैं। तो, अमरूद की पत्तियों को पीस लें और इसे अपने चेहरे पर लगाएं।
लेमनग्रास का पत्ता: लेमनग्रास के पत्तों को पीसकर चेहरे पर लगा सकते हैं। साथ ही आप इसे पानी में उबाल कर और इस पानी का भाप भी ले सकते हैं। ये स्किन पोर्स को साफ करने के साथ , एक्ने और दाग-धब्बों को कम करते हैं।
Next Story