लाइफ स्टाइल

सीताफल बालों के लिए भी काफी लाभदायक है, जानिए इसके फायदे

Tara Tandi
24 Jan 2022 3:34 AM GMT
सीताफल बालों के लिए भी काफी लाभदायक है, जानिए इसके फायदे
x
चाहे लड़का हो या लड़की सबकी नजर सबसे पहले उनके बालों पर ही जा टिकती है। काले घने बाल हर किसी को पसंद होते हैं,

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। चाहे लड़का हो या लड़की सबकी नजर सबसे पहले उनके बालों पर ही जा टिकती है। काले घने बाल हर किसी को पसंद होते हैं, लेकिन आजकल की दौड़ती-भागती लाइफ में अकसर लोग अपने बालों पर ध्यान नहीं देते है, ऐसे में उन्हें बाल झड़ने और बालों के टूटने की समस्या का सामना करना पड़ता है।

इस समय में बालों का सफेद होना, झडऩा या गंजापन आम बीमारी बन चुका है। इस समस्या से दुनिया में ज्यादातर लोग जूझ रहे हैं। इसका एक साधारण उपाय है और वो है सीताफल का सेवन। सीताफल बालों के लिए भी काफी लाभदायक साबित होता है। आयुर्वेद के अनुसार शीताफल शरीर को शीतलता पहुंचाता है। यह फल पित्तशामक, तृषाशामक, उल्टी रोकने वाला, पौष्टिक, तृप्तिकर्ता, कफ एवं वीर्यवर्धक, मांस एवं रक्त वर्धक, बलवर्धक, वात दोष शामक और हृदय के लिए लाभदायी है।
कैसे करे इसका उपयोग:
इसके पत्तों को पीस कर फोड़ों पर लगाने से वो ठीक हो जाते हैं।
इसके बीजों को बकरी के दूध के साथ पीसकर लगाने से सिर के उड़े हुए बाल भी फिर से उग आते हैं।
सीताफल घबराहट दूरकर हार्टबीट सही करता है। उच्च रक्तचाप रोगियों के लिए यह लाभदायक है।
कच्चा सीताफल खाने से अतिसार और पेचिश में फायदा मिलता है।
कच्चे सीताफल को काटकर सुखा दें और पीसकर रोगी को खिलाएं। इससे डायरिया सही हो जाएगा।


Next Story