लाइफ स्टाइल

Singhara Laddu: फलाहार के रूप में यह मिठाई सभी को पसंद आती है

Sarita
3 April 2025 7:57 AM IST
Singhara Laddu: फलाहार के रूप में यह मिठाई सभी को पसंद आती है
x
Singhara Laddu: आपने अब तक अगर घर पर यह शानदार मिठाई नहीं बनाई है तो आज हम आपको इसे बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। हमारी बताई विधि को फॉलो कर आप आसानी से यह स्वीट डिश तैयार कर सकते हैं। इन्हें एयर टाइट डिब्बे में रखकर कई दिन तक उपयोग किया जा सकता है। इसका मतलब है कि आप पूरे नवरात्र में इसका लुत्फ उठा सकते हैं।
सामग्री (Ingredients)
सिंघाड़े का आटा – 3 कप
बादाम – 1/2 कप
काजू – 1/2 कप
किशमिश – 1/4 कप
मखाने – 2 कप
खरबूजे के बीज रोस्टेड – 1 टेबल स्पून
नारियल बूरा – 1/2 कप
चीनी का बूरा – ढाई कप
देसी घी – 3 कप
- सबसे पहले एक कड़ाही लें और उसमें घी डालकर मीडियम आंच पर गरम करने के लिए रख दें। जब घी पिघल जाए तो उसमें सारे ड्राई फ्रूट्स बारी-बारी से तलें और अलग रखते जाएं।
- बाकी बचे घी में सिंघाड़े का आटा डालकर उसे करछी से भूनें। आटे को तब तक भूनना है जब तक कि उसका रंग गोल्डन ब्राउन न हो जाए और भीनी-भीनी खुशबू ना आने लगे।
- जब तक आटा सिक रहा है उस दौरान फ्राई किए हुए सूखे मेवे लें और उन्हें मिक्सी में डालकर दरदरा पीस लें। इस बीच आटा सिक जाने पर गैस बंद कर दें और आटा ठंडा होने दें।
- इसके बाद आटे को एक थाली में निकाल लें और उसमें दरदरे पिसे हुए ड्राई फ्रूट्स डालकर सभी को अच्छी तरह से मिक्स कर दें।
- इसके बाद मिश्रण में खरबूजे के रोस्टेड बीज और स्वादानुसार चीनी का बूरा मिलाकर अच्छे से सभी को मिक्स करें। अब दोनों हाथों से मिश्रण को मिलाकर एकसार करें।
- इसके बाद मिश्रण को दोनों हाथों में लेकर गोल-गोल लड़्डू बनाते जाएं। मिश्रण में अगर घी कम लगे तो अपने हिसाब से और मिला सकते हैं।
- लड्डू बांधने के बाद उन्हें नारियल के बूरे में डालकर चारों ओर अच्छे से लपेट फिर एक प्लेट में अलग रख दें। इसी तरह एक-एक कर सारे सिंघाड़े के लड्डू तैयार कर लें।
Next Story