- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Sindhi Chola Chaap...
लाइफ स्टाइल
Sindhi Chola Chaap Recipe: स्नैक से लेकर डिनर में केवल 15 मिनट में बनाएं लजीज सिंधी छोला चाप, जानें रेसिपी
Sarita
11 March 2025 9:36 AM IST

x
Sindhi Chola Chaap Recipe: वैसे तो आमतौर पर घरों में छोले-चावल बनाने का प्रचलन है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि छोलों की मदद से आप कई तरह की डिशेज बनाकर भी खा सकते हैं? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए सिंधी छोला चाप बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ये चाप स्वादिष्ट और लजीज होने के साथ-साथ बहुत कम समय में बनकर तैयार भी हो जाती है, तो चलिए जानते हैं सिंधी छोला चाप बनाने की रेसिपी-
सिंधी छोला चाप बनाने की सामग्री-
-काबुली चने 300 ग्राम
-प्याज 3 (कटी हुई)
-लाल मिर्च पाउडर 1 चम्मच
-टमाटर 2 (कटे हुए)
-अदरक आधा टुकड़ा
-लहसुन 1 (छोटा)
-हरी मिर्च 5
-गरम मसाला आधा चम्मच
-नमक स्वादानुसार
-हल्दी पाउडर 1/2 चम्मच
-तेल 3 चम्मच
सिंधी छोला चाप बनाने की रेसिपी-
इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले काबुली चने को पानी में भिगोकर अलग रख दें।
फिर आप एक कुकर में छोले, पानी और नमक डालें और सीटी लगाकर अच्छे से उबाल लें।
इसके बाद आप एक दूसरे कुकर में थोड़ा सा तेल डालकर गर्म करें।
फिर आप इसमें प्याज डालें और हल्का ब्राउन होने तक भून लें।
इसके बाद आप इसमें अदरक, प्याज, लहसुन और हरी मिर्च आदि डालकर थोड़ी देर पकाएं।
फिर आप कुकर में काबुली चने और बाकी की सारी सामग्री डालें।
इसके बाद आप इसमें एक सीटी लगाकर गैस बंद कर दें।
फिर आप एक प्लेट में बन काटकर रख दें।
इसके बाद आप इसके ऊपर पहले छोले और बाकी की सारी सामग्री डालें।
अब आपकी स्वादिष्ट सिंधी छोला चाप बनकर तैयार हो चुकी है।
TagsSindhi Chola Chaapस्नैकसिंधीछोला चापSindhi Chola ChaapSnackSindhiChola Chaapजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





