लाइफ स्टाइल

स्नैकस के तौर पर बना सकते हैं सिंधी छोला चाप

Kiran
23 Jun 2023 1:55 AM GMT
स्नैकस के तौर पर बना सकते हैं सिंधी छोला चाप
x
आवश्यक सामग्री
काबुली चना - 600 ग्राम
प्याज - 3-4
टमाटर - 2-3
लहसुन - 1 कली
हरी मिर्च - 2
गर्म मसाला - 1/2 चम्मच
तेल - 4 चम्मच
हल्दी पाउडर - 1/2 चम्मच
नमक - स्वादअनुसार
लाल मिर्च पाउडर - 1/2 चम्मच
अदरक - 1
बनाने की विधि
- सबसे पहले आप काबुली चने को एक रात के लिए भिगोकर छोड़ दें।
- फिर इसके बाद अगले दिन उन्हें प्रेशर कुकर में थोड़ा सा नमक डालकर उबाल लें।
- एक प्लेट में प्याज, अदरक, टमाटर और हरी मिर्च काट लें।
- अब एक कढ़ाई में तेल गर्म करें और उसमें प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, अदरक, लहसुन डालकर अच्छे से फ्राई कर लें।
- सारी सामग्री को अच्छे से मिक्स होने तक फ्राई करें।
- इसके बाद इसमें काबुली चना डाल दें।
- काबुली चना डालने के बाद ऊपर से थोड़ी लाल मिर्च और गर्म मसाला पाउडर मिलाएं।
- अब इस मिश्रण को 15-20 मिनट के लिए पकाएं।
- तय समय के बाद गैस बंद कर दें।
- आपके टेस्टी सिंधी छोला चाप बनकर तैयार है। गर्मा-गर्म सर्व करें।
Next Story