- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Shikakai shampoo: ...
लाइफ स्टाइल
Shikakai shampoo: लंबे और घने बालों का सपना होगा पूरा, घर पर तैयार करें शिकाकाई शैम्पू
Sarita
28 Feb 2025 10:59 AM IST

x
Shikakai shampoo: आइये जानते हैं कि घर पर किस तरह से आप शिकाकाई शैंपू तैयार (shikakai shampoo at home) कर सकती हैं। इससे बालों का झड़ना कम होने के साथ-साथ बाल पहले से ज्यादा खूबसूरत हो जाएंगे।
घर पर शिकाकाई शैंपू बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
शिकाकाई – 100 ग्राम
मेथी दाना – 20 ग्राम
रीठा – 100 ग्राम
सूखा आंवला – 100 ग्राम
करी पत्ता – 10 – 15
नीम का पत्ता – 10-15
रोजमेरी – 20 ग्राम
नोट करें शिकाकाई शैंपू बनाने की विधि -
1-2 गिलास पानी लें।
अब उसमें 100 ग्राम शिकाकाई, 100 ग्राम आंवला और 100 ग्राम रीठा, मेथी दाना 20 ग्राम, करी पत्ता और नीम का पत्ता 10-15 डाल कर आप इसे रातभर के लिए भिगोकर रख दें।
अगले दिन इसे अपने हाथों से मसलते हुए बीज और गूदे को अलग-अलग कर लें। आप इसे मिक्सर जार में पीस भी सकती हैं। अगर आप इसे पीस नहीं रही हैं तो आप इसे हाथों से तब तक रगड़ें जब तक आंवला और रीठा का पानी झागदार न हो जाए।
इसको आंच पर चढ़ा दें और इसमें रोजमेरी मिला दें। अगर आप चाहें तो बिना रोजमेरी के भी इस शैंपू को बना सकती हैं।
कुछ देर पकाने के बाद इसे छानकर पानी को अलग कर लें।
आप इसे शैंपू की तरह इस्तेमाल कर सकती हैं या इसके पानी में 1/4 कप कोई भी शैंपू मिला दें।
शैंपू को मिलाने से ये मिश्रण गाढ़ा हो जाता है। अब अच्छे से मिला लें और तैयार है आपका शिकाकाई वाला शैंपू।
होममेड शिकाकाई शैंपू के फायदे-
इस शैंपू को लगाने के कई फायदे हैं इससे आपके बालों को जरूरी पोषण मिलेंगे और आपके बाल प्राकृतिक रूप से घने और लंबे बने रहेंगे।
शिकाकाई से बाल मुलायम और चमकदार होते हैं-
शिकाकाई में विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन डी, विटामिन ई और विटामिन के और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। जो आपके बालों को चमकदार और हेल्दी बनाने में मदद करते हैं। शिकाकाई शैम्पू (shikakai shampoo at home) लगाने से बाल मुलायम और शाइनी हो जाते हैं।
रूसी कम करता है-
ये एंटीफंगल और रोगाणुरोधी होता है यही कारण है कि प्राकृतिक गुणों से भरपूर शिकाकाई शैंपू लगाने से आपको रूसी से छुटकारा मिल जाता है। इसके साथ ये आपके सिर और बालों को हेल्दी और खुजली से राहत दिलाने के साथ जूँ और बैक्टीरिया को भी दूर करने में मदद करता है।
शिकाकाई बालों को मजबूत बनाता है-
विटामिन सी और कोलेजन का मिश्रण इसमें बेहद अहम भूमिका निभाता है। कोलेजन आपकी स्किन और बालों के रोम में पाया जाने वाला एक प्रोटीन है। शिकाकाई में पाया जाने वाला विटामिन सी आपके बालों को पोषण देने को साथ ही आपके बालों को जड़ों से मजबूत बनाने में मदद करता है।
बालों के सफेद होने से बचाता है-
ऑक्सीडेटिव तनाव जो आपके बालों को समय से पहले सफेद होने का मुख्य कारण है। इससे आपके बालों को पर्याप्त मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट मिलते हैं। जो आपके समय से पहले सफेद हो रहे बालों को रोकने में मदद करता हैं। शिकाकाई में एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, इसलिए शिकाकाई का शैम्पू (shikakai shampoo at home) लगाने से आपके बालों को सफेद होने से बचा सकते हैं।
बालों का झड़ना कम करता है-
इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन आपके बालों को कमजोर और टूटना कम करने में मदद करते हैं। यह आपके बालों को नुकसान पहुंचाने वाले कणों को रोकते है और बालों का झड़ना कम करते है साथ ही बालों को हेल्दी बनाते हैं।
बालों की गहराई से सफाई करता है-
इसमें सैपोनिन पाया जाता है जो पानी के साथ मिलाने पर झाग बनाता है और यही कारण है कि ये प्राकृतिक शैंपू के लिए सही है। शिकाकाई शैम्पू (shikakai shampoo at home) और साबुन की तरह अच्छे से सफाई करने में मदद करता है। ये आपके बालों से प्राकृतिक तेलों को हटाए बिना ही गंदगी और अशुद्धियों को हटा देता है और सही से सफाई करता है।
TagsShikakaishampooलंबेघनेबालोंशिकाकाईशैम्पू Shikakailongthickhairजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





