- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Sheetala Ashtami...
लाइफ स्टाइल
Sheetala Ashtami bhog:शीतला अष्टमी के दिन पूजा में लगाएं ये भोग, जीवन की हर समस्या से मिलेगी मुक्ति
Sarita
21 March 2025 9:56 AM IST

x
Sheetala Ashtami bhog: शीतला अष्टमी का व्रत हर साल चैत्र माह शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन रखा जाता है. इसै बासौड़ा, बूढ़ा बसौड़ा या बसियौरा के नाम से भी जाना जाता है. माता शीतला को स्वस्थ्य और आरोग्य की देवी माना जाता है. महिलाएं शीतला अष्टमी के व्रत अपने बच्चों और परिवार की सुख-शांति के लिए करती हैं. वैसे तो इस दिन पूजा में बासी भोजन अर्पित किया जाता है. मान्यता है कि इस दिन कुछ खास प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाने से माता प्रसन्न होती है और व्यक्ति की सभी परेशानियां दूर करती हैं|
कब है शीतला अष्टमी
पंचांग के अनुसार, इस बार चैत्र माह शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि की शुरुआत, 22 मार्च को सुबह 4 बजकर 23 मिनट पर होगी. वहीं तिथि का समापन 23 मार्च को सुबह 5 बजकर 23 मिनट पर होगा. उदया तिथि के अनुसार, शीतला अष्टमी का व्रत 22 मार्च को रखा जाएगा|
शीतला माता को लगाएं इन चीजों का भोग
शीतला अष्टमी की पूजा में मुख्य रूप से बासी खाने का भोग लगाते हैं और पूरे दिन बांसी भोजन ही खाया जाता है. वहीं पूजा में एक दिन पहले बने ओलिया, खाजा, चूरमा, पकौड़ी, पूड़ी और रबड़ी के अलावा आप मूंग दाल का हलवा, दही चावल,पुए और मीठे चावल आदि का भी भोग लगाना शुभ होता है. मान्यता है कि ऐसा करने से माता शीतला प्रसन्न होती है|
धार्मिक मान्यता के अनुसार, माता शीतला बिमारीयों से रक्षा करने वाली देवी हैं. कहते हैं इस दिन व्रत करने से छोटी चेचक, फोड़े-फुंसी और अन्य बीमारियों से सुरक्षा मिलती है. मान्यता है कि माता शीतला की पूजा करने से सभी इच्छाएं पूरी होती हैं|
TagsSheetala Ashtami bhogशीतला अष्टमीपूजाभोगसमस्यामुक्ति Sheetala Ashtami bhogSheetala AshtamiPujaBhogProblemLiberationजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





