- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Shardiya Navratri...
लाइफ स्टाइल
Shardiya Navratri 2025: Trendy Mehndi Designs से निखरेगा आपका Traditional Look
Sarita
6 Sept 2025 1:15 PM IST
Shardiya Navratri 2025 : शारदीय नवरात्रि का पर्व अब करीब है और महिलाएं इस मौके पर अपने लुक को खास बनाने की तैयारी में जुट गई हैं। पारंपरिक परिधान, गहने और मेकअप तो ज़रूरी हैं ही, लेकिन अगर हाथों पर खूबसूरत मेहंदी की डिजाइन सजी हो, तो आकर्षण और बढ़ जाता है।
अक्सर आखिरी समय पर सही मेहंदी डिज़ाइन ढूंढना मुश्किल हो जाता है, इसलिए बेहतर यही है कि अभी से कुछ ट्रेंडी और खूबसूरत डिज़ाइन सेव कर ली जाएं। इस नवरात्रि महिलाएं अपने हाथों पर मां दुर्गा के नौ स्वरूप, शुभ नवरात्रि की लिखावट या डांडिया नाइट की झलक भी दिखा सकती हैं।
पारंपरिक और ट्रेंडी डिज़ाइन्स के विकल्प:
हथेली पर माता रानी की झलक वाली मेहंदी नवरात्रि के पावन अवसर के लिए परफेक्ट रहेगी। भगवान की तस्वीर से बचना चाहें, तो चौकोर डिज़ाइन बनवाकर बीच में “शुभ नवरात्रि” लिखवाएं।एक हाथ पर पूजा करती महिला और दूसरे हाथ पर गरबा खेलती महिला की तस्वीर वाली मेहंदी भी खास लुक देगी। डांडिया नाइट की झलक दिखाने के लिए सिर्फ गरबा करती महिला का डिज़ाइन भी बेहद आकर्षक लगेगा।
ज्यादा समय न होने पर महिला की डांडिया झलक के साथ “शुभ नवरात्रि” लिखवाना आसान और यूनिक विकल्प है। भरे-भरे हाथ पसंद करने वाली महिलाओं के लिए एक हथेली पर डांडिया खेलते पुरुष और दूसरी पर महिला का डिज़ाइन बेहद सुंदर रहेगा।
बिहार में भी इस बार नवरात्रि को लेकर बाजारों और ब्यूटी पार्लरों में मेहंदी डिज़ाइन की डिमांड बढ़ गई है। पटना, गया, दरभंगा और भागलपुर जैसे शहरों में महिलाएं पहले से ही अपने लिए खास मेहंदी डिज़ाइन बुक कर रही हैं।
Next Story





